अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
03-Nov-2021 09:50 AM
PATNA : जेल में बंद आरजेडी के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को लोग उनके इलाके में छोटे सरकार के नाम से बुलाते हैं। सरकार की नजर भले ही अनंत सिंह पर टेढ़ी हो लेकिन इसके बावजूद उनका जलवा कम होता नजर नहीं आ रहा है। अनंत सिंह ने लोकसभा चुनाव में अपनी पत्नी को मैदान में उतारा था लेकिन उन्हें ललन सिंह के सामने हार का मुंह देखना पड़ा। बाद में अनंत सिंह आरजेडी के टिकट पर एक बार फिर मोकामा से विधानसभा चुनाव जीत गए और अब पंचायत चुनाव में अनंत सिंह की भाभी निर्विरोध मुखिया बन गई हैं।
मोकामा के इलाके में अनंत सिंह के करीबी लोगों का पंचायत चुनाव में दबदबा देखने को मिला है। अनंत सिंह के करीबियों की पंचायत चुनाव में जबरदस्त जीत हुई है। बाढ़ प्रखंड के नदवा पंचायत में मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य समिति अन्य प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए हैं। इन सभी उम्मीदवारों के नामांकन के विरोध में किसी ने अपनी उम्मीदवारी पेश नहीं किया। नामांकन वापसी की तारीख खत्म होने के बाद सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। रिश्ते में अनंत सिंह की भाभी लगने वाली मंजू देवी मुखिया चुनी गई हैं। उनके आवास पर सभी पंचायत प्रतिनिधियों के निर्विरोध निर्वाचन के बाद जश्न भी मनाया गया है।
नदावां अनंत सिंह का पैतृक गांव है। यह इलाका बाढ़ अनुमंडल के अंतर्गत आता है। अनंत सिंह के ऊपर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल वह पटना के बेउर जेल में बंद है। इसके बावजूद उनका दबदबा मोकामा में बरकरार है। यही वजह है कि पंचायत चुनाव में अनंत सिंह का हाथ जिसके ऊपर रहा वह बिना चुनाव लड़े ही निर्वाचित हो गया।