ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

Home / news / बिहार में शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया रुकी, पंचायत चुनाव के कारण राज्य निर्वाचन...

बिहार में शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया रुकी, पंचायत चुनाव के कारण राज्य निर्वाचन आयोग ने नहीं दी मजूरी

19-Oct-2021 07:16 AM

PATNA : बिहार में शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया रोक दी गई है। पंचायत चुनाव के कारण शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया को रोक दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग में माध्यमिक शिक्षा के निदेशक के अनुरोध पर अपना फैसला देते हुए स्पष्ट किया है कि माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक नियोजन प्रक्रिया को आदर्श आचार संहिता के प्रभावी रहने तक रोक दिया जाए। राज्य निर्वाचन आयोग में कहा है कि माध्यमिक - उच्च माध्यमिक शिक्षक नियोजन प्रक्रिया को आदर्श आचार संहिता के प्रभावी रहने की स्थिति में विभाग के प्रस्ताव पर आयोग की तरफ से असहमति व्यक्त की जाती है। शिक्षा विभाग की तरफ से माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखते हुए चरण की शिक्षक बहाली के लिए नियोजन प्रक्रिया को अनुमति देने का आग्रह किया था। 


आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिला परिषद नियोजन समिति की तरफ से नियोजन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए प्रस्ताव में जिला परिषद परामर्श समिति के एक सदस्य भी शामिल होते हैं ऐसी स्थिति में आदर्श आचार संहिता इसकी इजाजत नहीं देता है आदर्श आचार संहिता की गाइड लाइन में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि केंद्र या राज्य सरकार की ऐसी कोई भी योजना या चयन प्रक्रिया में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से भूमिका है उसके क्रियान्वयन पर रोक रहेगी। 

news image

शिक्षा विभाग की तरफ से किए गए आग्रह पर राज्य निर्वाचन आयोग में जिस तरह नियमन दिया है,वउसके बाद यह स्पष्ट हो गया है कि पंचायत चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक बिहार में शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया बाधित रहेगी। राज्य में छठे चरण के लिए शिक्षक बहाली को लेकर नियोजन की प्रक्रिया अब पंचायत चुनाव के बाद ही शुरू हो पाएगी। हालांकि विभाग अपने स्तर से तैयारियों को पूरा रखेगा लेकिन इंतजार चुनावी प्रक्रिया के खत्म होने का होगा।