ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार

पंचायत चुनाव : राजनीतिक और जातीय हिंसा बिहार में सबसे अधिक, अब तक चार मुखिया की हो चुकी है हत्या

पंचायत चुनाव : राजनीतिक और जातीय हिंसा बिहार में सबसे अधिक, अब तक चार मुखिया की हो चुकी है हत्या

16-Dec-2021 02:01 PM

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव के तहत सभी क्षेत्रों में मतदान संपन्न हो चुका है. लेकिन इस दौरान हिंसा और हत्या की कई घटनाएं सामने आई. चुनावी रंजिश में अब तक कई हत्याएं हो चुकी है. नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि अब तक कार्यभार नहीं संभाल पाए हैं, लेकिन वे अपराधियों के निशाने पर आ गये हैं. अब तक बिहार में पंचायत चुनाव के दौरान चार नवनिर्वाचित मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.


चुनाव सम्पन्न होने के बाद भी में चुनावी रंजिश में नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की हत्याओं की घटना थमने का नाम नहीं ले रही हैं. पिछले तीन चार दिनों में पटना जिले में दो मुखिया और एक वार्ड सदस्य समेत पांच की हत्या हो गई. 11 दिसंबर की रात को पंडारक के मुखिया समेत तीन की हत्या हुई. पंडारक पूर्वी के नव निर्वाचित मुखिया प्रियरंजन उर्फ गोरेलाल की हत्या कर दी.


वहीं 11 दिसंबर की रात को ही नौबतपुर के जमालपुर पंचायत के वार्ड 9 के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य संजय वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. 14 दिसंबर को जानीपुर थाना के रामपुर-फरीदपुर पंचायत से दूसरी बार मुखिया चुने गए नीरज कुमार को अपराधियों  ने गोलियों से भून डाला. हाल में हत्या की तीन वारदात राजनैतिक कारणों से हुए हैं. जो चिंता का विषय है. बिहार में नीतीश कुमार गुड गवर्नेस की बात करते हैं लेकिन अपराध की जो तस्वीर सामने आती है वह बड़ा सवाल खड़ा करती है. 


कुछ महीने पहले एनसीआरबी ने साल 2020 का आंकड़ा जारी किया था. तब बिहार में राजनैतिक कारणों से 6 हत्या हुई थीं. एनसीआरबी की ही रिपोर्ट कहती है कि जातीय हिंसा भी बिहार में ही सबसे अधिक होती हैं. एनसीआरबी के आंकड़ों की मानें तो देश के 28 राज्यों में राजनैतिक कारणों से सबसे अधिक हत्या बिहार में हुई है. बिहार में साल 2020 में राजनैतिक कारणों से 16 हत्याएं हुई हैं. साल 2019 में राजनैतिक कारणों से सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 12 हत्याएं हुई थीं.