ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / news / पंचायत चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन, पूर्व राजद विधायक गिरफ्तार

पंचायत चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन, पूर्व राजद विधायक गिरफ्तार

08-Dec-2021 09:17 AM

PATNA : राजद के पूर्व विधायक सरोज यादव एक बार फिर चर्चा में हैं. विधायक पर पंचायत चुनाव को लेकर प्रचार बंद होने के बावजूद जिला परिषद उम्मीदवार अपनी पत्नी सोशीला देवी के पक्ष में पर्चा वितरण कर जनसंपर्क अभियान चला रहे थे. उनपर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप है. 


लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने पूर्व विधायक के स्कार्पियो गाड़ी को भी जब्त किया है. इसे लेकर अलग से आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर प्राथमिकी दर्ज किए जाने का भी आदेश दिया गया है. एसपी विनय तिवारी की ओर से पूर्व विधायक की गिरफ्तारी की पुष्टि की गयी है.


पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि पूर्व राजद विधायक बड़हरा के काजीचक गांव में स्कार्पियो से आकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं. पैसा बांटे जाने की भी शिकायत थी. इसके बाद एएसपी हिमांशु के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. जिसके बाद बड़हरा, कोईलवर, गीधा, कृष्णागढ़ एवं सिन्हा ओपी की पुलिस ने वहां छापेमारी की. हालांकि, नकदी तो नहीं मिला. लेकिन, पर्चा बरामद होने की बात चर्चा में है, हालांकि पूर्व विधायक के समर्थक साजिश के तहत फंसाए जाने का आरोप लगा रहे हैं.


इसके अलावा पूर्व विधायक पर अपने गार्ड से मारपीट और गाली-गलौज करने का भी आरोप है. मामला नवंबर माह का है. पूर्व विधायक के एक गार्ड द्वारा उन पर मारपीट और जाति सूचक शब्द का प्रयोग कर गाली-गलौज करने की बड़हरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. उसमें एससी-एसटी एक्ट भी लगा था. 


बता दें कि पूर्व विधायक सरोज यादव अपने कारनामों को लेकर काफी चर्चित रहे हैं. उन पर पूर्व में एक थानेदार को धमकी देने और बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के सहायक अभियंता के साथ गाली-गलौज करने सहित पहले से कुछ मामले दर्ज हैं. पिछले साल भी बीच रोड पर एक आइटीबीपी जवान के साथ मारपीट को लेकर वह काफी चर्चा में रहे थे. 


हालांकि अधिकतर मामलों में वह जमानत पर भी हैं. गार्ड के साथ मारपीट में भी पूर्व विधायक की ओर से अग्रिम जमानत की अर्जी दी गयी थी. लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.