Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
08-Dec-2021 11:43 AM
By SONU
NAWADA : इस वक्त बड़ी खबर नवादा जिले से आ रही है जहां प्रखंड में अंतिम चरण के मतदान के दौरान महिला सिपाही और महिला मतदाता के बीच हुआ झड़प हुई. जिसमें महिला सिपाही जख्मी हो गई है. जिसके बाद चार महिला मतदाताओं को हिरासत में लिया गया है.
नवादा जिले के रोह प्रखंड में अंतिम चरण का मतदान जारी है. जहां मतदान के दौरान इंटर विद्यालय रोह बूथ संख्या 6 पर महिला सिपाही और महिला मतदाता के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गया. जिसमें महिला सिपाही जख्मी हो गई. बताया जा रहा है कि महिला द्वारा बूथ पर वीडियो बनाया जा रहा था. वीडियो बनाने से मना करने पर महिला सिपाही के साथ वह उलझ गई.
जिसमें महिला सिपाही सुमन कुमारी के सिर पर गहरी चोर आई. बता दें घायल सिपाही का इलाज रोह पीएससी में किया जा रहा है. घटना के बाद फिलहाल 4 महिला मतदाताओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
बता दें बिहार में पंचायत चुनाव अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है. राज्य के अंदर आज 10वें चरण की वोटिंग हो रही है. 10वें चरणों में मतदान को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू हुई है जो शाम 5 बजे तक चलेगी. राज्य के कुल 817 पंचायतों के 11398 मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी है। 34 जिलों 53 प्रखंडों में आज मतदान हो रहा है.