ब्रेकिंग
झारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसNSMCH में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा कर्मियों को किया गया सम्मानित; छात्र-छात्राओं ने बांधा समांरेलवे पटरी के पास मिला विवाहिता का शव, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तारझारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसNSMCH में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा कर्मियों को किया गया सम्मानित; छात्र-छात्राओं ने बांधा समांरेलवे पटरी के पास मिला विवाहिता का शव, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार

Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश

नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद भी Z+ सुरक्षा दी जाएगी। गृह विभाग के आदेश के बाद यह फैसला चर्चा में है, जो उनकी राजनीतिक अहमियत को दिखाता है।

Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar News : बिहार की राजनीति से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है। खास बात यह है कि यह सुरक्षा उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद भी मिलती रहेगी। इस संबंध में गृह विभाग की विशेष शाखा ने मंगलवार को आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है और राज्य के पुलिस महानिदेशक तथा डीजी (विशेष शाखा) को निर्देश दिया गया है कि वे इस फैसले के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें।


गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नीतीश कुमार को बिहार स्पेशल सिक्योरिटी एक्ट-2000 के तहत यह सुरक्षा प्रदान की जा रही है। विभाग का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों और सुरक्षा आकलन को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की गई समीक्षा में यह पाया गया कि उन्हें उच्च स्तर की सुरक्षा की आवश्यकता है, इसलिए जेड प्लस श्रेणी की व्यवस्था लागू की जा रही है।


दरअसल, हाल ही में नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। इसके बाद उन्होंने 30 मार्च 2026 को बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज है कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री पद से भी त्यागपत्र देकर राज्यसभा सदस्य के रूप में अपनी नई भूमिका निभाएंगे। सूत्रों के अनुसार, 10 अप्रैल को उनके राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने की संभावना है।


ऐसे में, मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद भी उनकी सुरक्षा को लेकर किसी तरह का जोखिम न हो, इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। आमतौर पर देखा जाता है कि पद छोड़ने के बाद कई नेताओं की सुरक्षा में बदलाव किया जाता है, लेकिन इस मामले में नीतीश कुमार को पहले की तरह उच्चतम सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।


जेड प्लस सुरक्षा श्रेणी देश में वीवीआईपी व्यक्तियों को दी जाने वाली सबसे उच्च स्तर की सुरक्षा व्यवस्था मानी जाती है। इस श्रेणी के तहत लगभग 50 से 55 प्रशिक्षित सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं, जिनमें 10 से अधिक एनएसजी (NSG) कमांडो शामिल होते हैं। यह सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह त्रिस्तरीय होती है। पहले घेरे में अत्याधुनिक हथियारों से लैस एनएसजी कमांडो रहते हैं, जो हर समय वीवीआईपी के बेहद करीब तैनात रहते हैं। दूसरे घेरे में विशेष सुरक्षा अधिकारी होते हैं, जबकि तीसरे घेरे में स्थानीय पुलिस और अर्धसैनिक बल सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालते हैं।


इसके अलावा, जेड प्लस सुरक्षा में बुलेटप्रूफ वाहन, एडवांस कम्युनिकेशन सिस्टम और रूट क्लियरेंस जैसी अत्याधुनिक व्यवस्थाएं भी शामिल होती हैं। किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार अलर्ट रहती हैं और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाती है।