बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
08-Dec-2021 04:12 PM
PATNA : अभी बिहार में बिहार विधान परिषद की स्थानीय निकाय की 24 सीटें खाली हैं. पंचायत चुनाव के बाद इन सीटों को भरा जाएगा. बिहार में पंचायत चुनाव अब पूरे होने वाले हैं. इसके साथ ही विधान परिषद चुनाव की तैयारियां शुरू हो जायेंगी. फिलहाल 24 खाली सीटों को भरने के लिए स्थानीय निकायों से एमएलसी के चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है.
निर्वाचन आयोग सभी जिलों के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के विवरण का इंतजार कर रहा है. 15 दिसंबर के बाद चुनाव आयोग (ईसीआई) को एमएलसी चुनाव के लिए सिफारिश भेजी जाएगी. एमएलसी की 24 सीटों पर फरवरी में चुनाव हो सकता है.
राज्य के सीनियर निर्वाचन अधिकारी के अनुसार नए चुने गए पंचायतों के प्रतिनिधियों का ब्योरा डीएम से जल्द मिलने वाला है. अंतिम चरण का चुनाव 11 दिसंबर को पूरा होने के साथ ही यह डिटेल हमारे पास आ जाएगी. इसके बाद चुनाव आयोग को एमएलसी चुनाव के लिए औपचारिक पत्र भेजा जाएगा.
बता दें कि राज्य में विधान परिषद में इस समय 51 सदस्य हैं. जबकि कुल सदस्यों की संख्या 75 है. जून में 24 सीट खाली हो चुकी हैं. पंचायत चुनाव में देरी के कारण इन सीटों को नहीं भरा जा सका है.
इसके साथ ही बिहार विधानसभा कोटे की 7 सीटें खाली होने वाली हैं. जिन्हें 21 जुलाई 2022 तक भरे जाने हैं. ये सात सीट हैं गुलाम रसूल बलियावी, अर्जुन सहनी, सीपी सिन्हा, कमरे आलम, रणविजय सिंह, तनवीर अख्तर की पत्नी रोजिना नाजिम और मुकेश सहनी की. इनमें अभी चार सीट एनडीए के पास है. जबकि तीन सीटें महागठबंधन के पास है.