ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / news / पंचतत्व में विलीन हुए सीएम योगी के पिता, बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि

पंचतत्व में विलीन हुए सीएम योगी के पिता, बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि

21-Apr-2020 12:42 PM

DESK : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता  आनंद सिंह बिष्ट का अंतिम संस्कार आज  उत्तराखंड के पौड़ी के  पैतृक गांव पंचूर में किया गया. पिता को सीएम योगी के बड़े भाई मनेंद्र बिष्ट ने मुखाग्नि दी.

सीएम योगी के पिता की अंतिम यात्रा में उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, रामदेव, चिदानन्द जी, मदन कौशिक समेत कई लोग शामिल हुए. श्रद्धाजलि देने के बाद हिंदू रीति रिवाज से उनका अंतिम संस्कार किया गया. 

बता दें कि सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन सोमवार को दिल्ली के एम्स में हो गया था. वे 89 साल के थे. 13 मार्च को ही  तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान सोमवार को उनका निधन हो गया. लॉकडाउन की वजह से सीएम योगी अपने पिता के अंतिम संस्कार में भाग लेने नहीं पहुंचे. उन्होंने अपने पिता के निधन की खबर के बाद ही मां के नाम संदेश दिया था कि वे लॉकडाउन की सफलता तथा महामारी कोरोना को परास्त करने की रणनीति के कारण अंतिम संस्कार में भाग नहीं ले सकते हैं. उन्होंने अपने घर से लोगों से भी अपील की थी कि कम से कम लोग अंतिम संस्कार में जाएं.