ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Home / news / ‘ये लोग घबरा गए हैं.. इनकी हार तय है’ पांच राज्यों में होने...

‘ये लोग घबरा गए हैं.. इनकी हार तय है’ पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर तेजस्वी की भविष्यवाणी

23-Oct-2023 01:12 PM

By First Bihar

PATNA: देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। एक तरफ जहां बीजेपी पांचों राज्यों में शानदार जीत का दावा कर रही है तो वहीं विपक्षी दल भी जीत हासिल करने की बात कह रहे हैं। इसी बीच पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।


दरअसल, तेजस्वी यादव जापान जाने के लिए सोमवार को पटना से दिल्ली रवाना हो गए हैं। दिल्ली से कल वे जापान के लिए रवाना हों जाएंगे। तेजस्वी पर्यटन विभाग के तहत सरकारी काम से जापान जा रहे हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भविष्यवाणी कर दी। 


तेजस्वी ने कहा कि यह तो तय है कि इन राज्यों में भाजपा की हार निश्चित है, उन्हें अब कोई पसंद नहीं करता है। उन्होंने कहा कि सभी को पहले से ही पता है कि क्या होने वाला है, ये लोग पूरी तरह से घबरा गए हैं। बता दें कि तेजस्वी यादव जापान के ओसाका में 26 अक्टूबर को होने वाले पर्यटन मंत्रियों के सम्मेलन में बिहार का प्रतिनिधित्व करने के लिए गए हैं। इस सम्मेलन में भारत के कई राज्यों के पर्यटन मंत्री भी शामिल होंगे।