मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
29-Apr-2023 09:37 AM
By First Bihar
NEW DELHI : पुलवामा हमले में केंद्र की भूमिका को संदिग्ध बताकर चर्चा में आए जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक से केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पांच घंटे तक पूछताछ की है। सीबीआई की टीम आरके पुरम में सोम विहार स्थित मलिक के आवास पर 11.45 बजे पहुंची। इस दौरान सीबीआई ने इनसे पांच घंटे तक जम्मू कश्मीर में बीमा घोटाले को लेकर पूछताछ की। यह घोटाला उनके इस बयान के बाद सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें संबंधित फाइलों को मंजूरी देने के लिए रिश्वत की पेशकश की गई थी।
दरअसल, सत्यपाल मलिक से पिछले साल सीबीआई के पास दर्ज कराए गए बयानों में किए गए दावों के बारे में उनसे कई सवाल किए गए। मलिक को अब तक इस मामले में आरोपित या संदिग्ध नहीं बनाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि, घोटाले को लेकर उनके दावे के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया। कई राज्यों के राज्यपाल रह चुके मलिक से पिछले सात महीनों में यह सीबीआई की दूसरी पूछताछ है। बिहार, जम्मू-कश्मीर, गोवा और मेघालय के राज्यपाल पद से सेवानिवृत्त होने के बाद पिछले साल अक्टूबर में सीबीआई ने पहली बार उनका बयान दर्ज किया था।
मालूम हो कि, इससे पहले पूछताछ के लिए सीबीआई के ताजा नोटिस के बाद मलिक ने ट्वीट किया था, ‘मैंने सच बोलकर कुछ लोगों के पाप उजागर किए हैं। हो सकता है, इसलिए मुझे बुलाया गया हो। मैं किसान का बेटा हूं, मैं घबराऊंगा नहीं। मैं सच के साथ खड़ा हूं।’ इसके साथ ही मलिक को नोटिस मिलने के बाद विपक्ष के कई नेता उनके समर्थन में उतर गए हैं।
आपको बताते चलें कि, मलिक द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सीबीआई ने दो एफआईआर दर्ज की है। इनमें सरकारी कर्मचारियों के लिए बीमा कराने और जम्मू-कश्मीर में पनविद्युत परियोजना का मामला शामिल है। मलिक ने आरोप लगाया है कि उन्हें दो फाइलों को मंजूरी देने के लिए 300 करोड़ रुपये रिश्वत की पेशकश की गई थी।