बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
28-Apr-2022 04:57 PM
JAMUI: लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए अपराधी तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। कभी रास्ते में नोट की गड्डी गिराते हैं तो कभी गाड़ी से मोबिल गिरने की बात कह लोगों का ध्यान भटकाने का काम करते हैं। इनके चंगुल में फंसने के बाद बदमाश गाड़ी में रखे पैसे पलक झपकते ही गायब कर देते हैं। देवघर के एक स्कूल संचालक को बदमाशों ने जमुई में साढ़े 22 लाख का चुना लगा दिया है।
मामला जमुई के सिकंदरा मुख्य चौक की है जहां दिनदहाड़े बदमाशों ने स्कूल के संचालक को चकमा देकर 22.5 लाख रुपए उड़ा लिये। सिकंदरा चौक पर वैसे तो लोगों की काफी भीड़ रहती है वही बदमाशों ने गाड़ी से इतनी बड़ी रकम को पलक झपकते ही गायब कर दिया। अब जरा यह भी जान लीजिए की आखिर गाड़ी में रखे पैसे कैसे गायब हो गये जबकि उनका स्टाफ भी साथ था।
दरअसल स्कूल संचालक गौतम सिंह देवघर स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल के मालिक है। जो अपनी क्रेटा कार से ड्राइवर और स्टाफ के साथ जा रहे थे। तभी सिकंदरा चौक के पास एक युवक ने गाड़ी से मोबिल गिरने की बात कही। गौतल सिंह ने युवक की बात को अनसुना कर दिया। लेकिन फिर थोड़ी देर बाद एक दूसरा व्यक्ति भी आकर यही बात कहने लगा कि आपकी गाड़ी से मोबिल निकल रहा है। एक के बाद एक लोगों के ऐसा कहने पर गौतम सिंह भी हैरान रह गये। इस बार उनसे रहा नहीं गया और गाड़ी से उतर गये और देखने लगे की कहां मोबिल गिर रहा है।
गौतम सिंह को गाड़ी से उतरता देख उनके स्टाफ और ड्राइवर भी गाड़ी से उतर गये और गाड़ी को चेक करने लगे की कहां मोबिल गिर रहा है। लेकिन किसी को भी कुछ भी नहीं दिखा तब उन्हें यह अंदेशा हो गया कि कुछ तो गड़बड़ है। फिर जब तीनों कार की पीछे सीट की तरफ गये तो देखा कि बैग ही गायब है। बैग को गायब देख तीनों के पांव तले जमीन खिसक गयी।
बैंग में साढ़े 22 लाख रुपये कैश थे साथ ही जरूरी डॉक्यूमेंट्स, लैपटॉप सहित कई सामान उस बैग में था। गौतम सिंह खुद के ठगा महसूस करने लगे। उन्होंने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को जब खंगाला तब पता चला कि उसमें अपराधियों की तस्वीरें कैद हो गयी है। पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी है।