ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Highway Project: बिहार में इस फोरलेन निर्माण का काम अटका ! 30 एकड़ जमीन पर घमासान,डीसीएलआर ने दिया जांच का आदेश; पढ़िए क्या है मुख्य वजह Bihar Bhumi: CO-DCLR की मनमानी पर चला हथौड़ा....‘लंबित’ के नाम पर खेल खत्म ! राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का मास्टर स्ट्रोक Bihar Road Project : बिहार के गांवों की सड़क होगी चकाचक, सरकार ने तैयार किया ख़ास प्लान; जानिए क्या है पूरा अपडेट Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 18वां दिन: CAG रिपोर्ट के साथ 6 बड़े संशोधन विधेयक सदन में होंगे पेश; जानिए आज का पूरा रूटीन Bihar Ration Card : बिहार में e-KYC की डेडलाइन तय, राशन कार्ड से नाम कटा तो इन 7 योजनाओं का नहीं मिलेगा लाभ Bihar News : बिहार में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त एक्शन, थानों को 24 घंटे में FIR दर्ज करने का निर्देश Patna University : पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में हिंसा, बीएन कॉलेज में जमकर चलें रॉड-हॉकी स्टिक; वीमेंस कॉलेज में भी हुई भिडंत; जानिए क्या है नया अपडेट Shiv Circuit Bihar : बिहार में तैयार हो रहा शिव सर्किट, हरिहरनाथ, उगना महादेव समेत लिस्ट में इन मदिरों का नाम भी लिस्ट में शामिल; यहां देखें पूरी सूची Bihar DTO : चालान में बड़ी राहत: बिहार ट्रांसपोर्ट विभाग ने नियम में किया बड़ा बदलाव, मोबाइल चालान सिस्टम भी अपडेट Bihar weather : होली से पहले बदला बिहार का मौसम: रंगों के त्योहार पर चढ़ेगी गर्मी की झलक

BJP ने स्पीकर पर पक्षपात का लगाया था आरोप, नाराज़ विजय सिन्हा ने आज दे डाली चेतावनी

BJP ने स्पीकर पर पक्षपात का लगाया था आरोप, नाराज़ विजय सिन्हा ने आज दे डाली चेतावनी

16-Mar-2021 11:35 AM

PATNA : सोमवार को बिहार विधानसभा के प्रश्नोत्तर काल में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के एक बयान पर जमकर बवाल हुआ था. तेजस्वी यादव ने सरकार के मंत्री के ऊपर जो टिप्पणी की थी उसके बाद विधानसभा में खूब हंगामा हुआ. तेजस्वी यादव ने सदन में यह कह डाला था कि कैसे-कैसे मंत्री बन जाते हैं. तेजस्वी के इस बयान के बाद इतना हंगामा हुआ है कि विपक्ष ने सदन से वाकआउट कर दिया. इस पूरे हंगामे के बीच बीजेपी विधानसभा अध्यक्ष पर ही नाराज नजर आई थी.

डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद अपनी सीट पर खड़े हुए थे और उन्होंने कह डाला था कि किसी एक व्यक्ति को आसन के द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है. डिप्टी सीएम का सीधा इशारा तेजस्वी यादव की तरफ था. तार किशोर प्रसाद ने सीधे-सीधे विधानसभा अध्यक्ष को बता दिया था कि वह नेता प्रतिपक्ष को ज्यादा संरक्षण दे रहे हैं और सदन में उनकी भूमिका पर भी सवाल खड़े कर दिए गए थे.

विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने अपने ऊपर लगे पक्षपात के आरोपों पर आज सदन में कड़े तेवर के साथ जवाब देते नजर आए. विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में साफ कर दिया कि आसन के ऊपर इस तरह की टिप्पणी या पक्षपात का आरोप लगाना बेहद आपत्तिजनक है. इस मामले को आसन बेहद गंभीरता से लेता है. संवैधानिक पद पर बैठे किसी व्यक्ति के आचरण को जनता भी देखती है, ऐसे में पक्ष हो या विपक्ष किसी को इस पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है. विजय कुमार सिन्हा संभवत इस मामले को लेकर जवाब देने की तैयारी के साथ सदन पहुंचे थे. प्रश्नोत्तर काल में एक सवाल पर जब पूरक को लेकर विधायक जिद करने लगे तो उन्होंने सदन में चेतावनी देते हुए यह बात कही. स्पीकर ने कहा कि अगर कोई विधायक के ऐसा आचरण करेंगे और आसन की बात नहीं मानेंगे तो वह बाहर भी निकलवा देंगे.

इशारों इशारों में विजय कुमार सिन्हा ने डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद के आरोपों का न केवल जवाब दे दिया बल्कि यह भी बता दिया कि आसन पर बैठने के बाद वह पार्टी के लिए काम नहीं कर रहे बल्कि विधानसभा अध्यक्ष के पद के मुताबिक आचरण कर रहे.