ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / पाकिस्तान कब आएगी टीम इंडिया?, रोहित शर्मा ने दिया ऐसा जवाब कि हंस...

पाकिस्तान कब आएगी टीम इंडिया?, रोहित शर्मा ने दिया ऐसा जवाब कि हंस पड़े लोग

28-Aug-2022 09:59 AM

DESK : आज एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मैच है। आज यानी 28 अगस्त (रविवार) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ये मुकाबला होने वाला है, जिसका क्रिकेट फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के दौरान बाबर आजम की टीम ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया था, जिसका अब भारत शानदार जवाब दे सकता है। 



टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कल प्रेस कॉन्फ्रेन्स कर भारतीय टीम की रणनीति, प्लेइंग-11 जैसे कई सवालों का जवाब दिया। इस दौरान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान से जुड़े एक सवाल का शानदार जवाब दिया। जब पत्रकार ने रोहित शर्मा से पूछा कि टीम इंडिया पाकिस्तान दौरे पर कब जाएगी तो रोहित शर्मा ने मजेदार जवाब दिया, जिसे सुनकर अन्य लोग अपनी हंसी नहीं रोक सके। 



पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि अगर मेरे पास इस सवाल का जवाब होता, तो मैं बिल्कुल जवाब देता। ये तय करना बोर्ड्स का काम है कि टीम को कहां जाना है। ये हमारे हाथ में नहीं है। हमें जो टूर्नामेंट्स सामने दिखाई देता है वहां हम खेलने पहुंच जाते है। आगे भी हमें जहां भेजा जाएगा हम जाएंगे।