ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Home / news / पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का मामला: एथिक्स कमेटी ने महुआ मोइत्रा...

पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का मामला: एथिक्स कमेटी ने महुआ मोइत्रा को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया

26-Oct-2023 05:20 PM

By First Bihar

DELHI: पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में TMC सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। संसद की एथिक्स कमेटी ने महुआ को समन भेजा है और पूछताछ के लिए आगामी 31 अक्टूबर को बुलाया है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और वकील जय अनंत देहाद्रई से पूछताछ के बाद कमेटी ने महुआ से भी पूछताछ करने का फैसला लिया है।


कैश फॉर क्वेरी मामले में एथिक्स कमेटी ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और वकील जय अनंत देहाद्रई को पूछताछ के लिए बुलाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कमेटी अब महुआ मोइत्रा से भी पूछताछ करेगी। कमेटी ने दर्शन हीरानंदानी, महुआ मोइत्रा और वकील जय अनंत देहाद्रई के बीच हुई बातचीत का पता लगाने के लिए इनकम टैक्स और गृह मंत्रालय को भी पत्र भेजा है।


एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष सोनकर ने कहा है कि यह शर्मनाक है कि एक सांसद ने निजी सुविधाओं का दुरुपयोग किया, इतनी शर्मनाक हरकत एक सांसद करेगा, यह उम्मीद नहीं थी। एथिक्स कमेटी विदेश मंत्रालय से भी इस पूरे मामले में जानकारी मांग सकता है। 


बता दें कि निशिकांत दुबे ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर आरोप लगाया था कि लोकसभा में बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी की ओर से सवाल पूछने के लिए महुआ उनसे पैसे लेती हैं। उनका कहना है कि महुआ जानबूझ कर पैसे के बदले अडानी ग्रुप और पीएम मोदी को निशाना बनाती हैं। एथिक्स कमेटी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।