ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Home / news / बैंक में था 80 लाख रुपए, लेकिन पैसे के अभाव में बीमार बुजुर्ग...

बैंक में था 80 लाख रुपए, लेकिन पैसे के अभाव में बीमार बुजुर्ग की हो गई मौत

19-Oct-2019 08:30 PM

MUMBAI: बैंक में 80 लाख रुपए था. लेकिन फिर भी पैसे के अभाव में मुंबई में एक बीमार बुजुर्ग की मौत हो गई. मुरलीधर धर्रा ह्दय रोग से पीड़ित थे. वह पैसे के अभाव में इलाज नहीं करा पा रहे थे.

पीएमसी बैंक में था पैसा

मृतक का खाता पंजाब एंड महाराष्ट्र को- ऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक में था. खाता में 80 लाख रुपए जमा था. लेकिन बैंक के घोटाले के बाद लगी पाबंदी के कारण वह पैसा नहीं निकाल पा रहे थे. इस बैंक के तीन खाताधारकों की पहले ही पैसे के अभाव में मौत हो चुकी है और हजारों लोग इस पाबंदी से परेशान है. इसको लेकर बैंक के बाहर कई बार प्रदर्शन कर चुके है.

बैंक पर प्रतिबंध लगने के कारण हुआ यह हाल

बुजुर्ग का अकाउंट पीएमसी बैंक में था. इस बैंक पर 24 सितंबर को रिजर्व बैंक ने प्रतिबंध लगा दिया है. इस बैंक पर साढ़े चार करोड़ रुपए गड़बड़ी करने का आरोप है और उसपर केस दर्ज किया गया है. शुरूआत में बैंक से प्रत्येक खाताधारक को प्रति दिन 1000 रुपए निकलने की मंजूरी दी गई थी. मौजूदा समय में खातेदार हर दिन 40,000 रुपए की निकासी कर सकते हैं.