BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
01-Sep-2024 06:31 PM
By First Bihar
DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से फोन पर बात की। खिलाड़ियों में मोना अग्रवाल, प्रीति पाल, मनीष नरवाल और रुबीना फ्रांसिस शामिल थी। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा कि उन्होंने अपने प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने अवनि लेखरा को खेलों में उनके अन्य प्रयासों में भी सफलता की कामना की। बता दें कि अवनि लेखरा के पैरालंपिक में भाग लेने के कारण उनसे फोन पर बात नहीं हो पाई।
बता दें कि पेरिस पैरालंपिक में भारतीय शूटरों में अवनि लेखरा, मोना अग्रवाल के बाद मनीष नरवाल ने मेडल जीतने में सफलता हासिल की। मेंस 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 में मनीष ने सिल्वर मेडल जीता है। पेरिस पैरालंपिक में भारत की झोली में अब तक 4 मेडल आ चुके हैं। इससे पहले शूटिंग में भारतीय पैरा शूटर अवनि लेखरा ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं मोना अग्रवाल ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। इसके अलावा प्रीति पाल ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं। सोनीपत के रहने वाले मनीष नरवाल ने पेरिस पैरालंपिक में अपना जलवा बिखेरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से फोन पर बात की।
पीएम मोदी से फोन पर बात करते हुए मनीष नरवाल ने कहा कि मैं मनीष नरवाल बात कर रहा हूं नमस्ते सर..पीएम मोदी बोले कि कैसे हैं? तब मनीष ने कहा मैं ठीक हूं आप ठीक हो सर..फिर मनीष ने पीएम मोदी से कहा कि इस मेडल से काफी मोटिफेट हुए हैं। यहां का मौसम काफी अच्छा है। यहां पर भारतीय निशानेबाज काफी अच्छी मेहनत करके आए हैं और इस बार ज्यादा मेडल लेकर जाएंगे। टीम में काफी खुशी का माहौल है। पिछली बार 5 मेडल थे इस बार कोशिश कर रहे हैं कि 7 मेडल लेकर जाए।
यहां इस बात की चर्चा है कि पहले भारत की झोली में एक भी मेडल नहीं आता था अब इतने सारे मेडल लेकर जाते हैं। पीएम मोदी ने पूरी टीम के बधाई दी। वही भारतीय खिलाड़ियों ने भी धन्यवाद सर कहा..इस दौरान रुबीना ने भी पीएम मोदी से फोन पर बात की। कहा यहां सब बढ़िया है सर..बहुत सारी चीजें बदली है। फोन करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद सर..