ब्रेकिंग न्यूज़

Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम

बिहार को बाढ़ राहत राशि की पहली किश्त मिली, केंद्र सरकार ने 213 करोड़ रुपये दिये

बिहार को बाढ़ राहत राशि की पहली किश्त मिली, केंद्र सरकार ने 213 करोड़ रुपये दिये

05-Oct-2019 08:33 AM

PATNA: बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित बिहार को केंद्र सरकार की ओर से राहत राशि की पहली किश्त मिल गई है. केंद्र सरकार की ओर से बिहार को 213 करोड़ रुपये दे दिये गये हैं. 


केंद्र सरकार ने नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फंड के तहत राज्य सरकार को 213 करोड़ रुपये की पहली किश्त दे दी है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने इसकी जानकारी दी है. इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी इस बारे में ट्वीट करके जानकारी दी है.


केंद्र सरकार ने 614 करोड़ रुपए देने का फैसला लिया था. जिसमें से 213 करोड़ रुपये बिहार को मिल चुके हैं. बिहार सरकार ने केंद्र सरकार से 2700 करोड़ रूपये मांगे थे. केंद्र सरकार से पैसे मिलने के बाद राज्य सरकार को आपदा से जूझ रहे लोगों के बीच राहत का काम चलाने के लिए पैसों की कमी नहीं होगी.