Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक!
20-Oct-2024 09:52 PM
By First Bihar
PATNA: 2025 में बिहार में सरकार बनाने के दावे कर रहे प्रशांत किशोर अपनी पहली ही लड़ाई में बड़ी भूल कर बैठे. बिहार में 4 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव हो रहे हैं. प्रशांत किशोर ने उप चुनाव में ही अपनी ताकत दिखा देने का दावा किया था. लेकिन पहली ही लड़ाई में गलती कर बैठे.
ऐसे उम्मीदवार को खड़ा किया जो चुनाव नहीं लड़ सकता
उप चुनाव में ताकत दिखाने चले प्रशांत किशोर ने सबसे पहले तरारी विधानसभा क्षेत्र से अपने उम्मीदवार के नाम का एलान किया था. उन्होंने आरा के तरारी विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उप चुनाव में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल कृष्ण सिंह को मैदान में उतारने का ऐलान किया था. कृष्ण सिंह मूल रूप से भोजपुर जिले के तरारी विधानसभा क्षेत्र के करथ गांव के निवासी हैं. वे भारतीय सेना में अपने उच्च पद के लिए जाने जाते हैं. अपने करियर के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों में हिस्सा लिया, जिनमें ऑपरेशन मेघदूत, ऑपरेशन रक्षक, और ऑपरेशन पराक्रम शामिल हैं. उनकी सेवाओं के लिए उन्हें भारत सरकार ने अति विशिष्ट सेवा मेडल और उत्तम युद्ध सेवा मेडल जैसे उच्च सम्मान दिए थे.
यहां हो गयी गलती
लेफ्टीनेंट जनरल कृष्ण सिंह वैसे तो अपने गांव करथ से लगातार जुड़े रहे हैं लेकिन आर्मी में सेवा के दौरान वे सपरिवार दिल्ली में रह रहे थे. दिल्ली के वोटर लिस्ट में उनका नाम शामिल है. तरारी उप चुनाव में उन्हें जनसुराज पार्टी का उम्मीदवार बना दिया गया.
दरअसल विधानसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर जो संवैधानिक व्यवस्था है, उसमें प्रशांत किशोर चूक कर गये. संवैधानिक प्रावधानों के मुताबिक किसी राज्य के विधानसभा चुनाव में वही व्यक्ति उम्मीदवार बन सकता है जो उस राज्य का निवासी हो. यानि उस राज्य के वोटर लिस्ट में उनका नाम शामिल होना चाहिये. तरारी से उम्मीदवार बनाये गये कृष्ण सिंह दिल्ली के वोटर हैं और बिहार के वोटर लिस्ट में उनका नाम शामिल ही नहीं है. लिहाजा वे बिहार में विधानसभा का कोई चुनाव नहीं लड़ सकते.
संवैधानिक प्रावधानों के मुताबिक लोकसभा चुनाव में राज्य का निवासी होने की कोई बाध्यता नहीं है. यानि देश का कोई भी नागरिक किसी भी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकता है. लेकिन विधानसभा के साथ साथ विधान परिषद के लिए उस राज्य का निवासी और वोटर होना जरूरी है.
कांग्रेस से भी हुई थी चूक
वैसे, ऐसा नहीं है कि ये गलती पहली दफे हुई है. इससे पहले कांग्रेस ने ऐसी गलती की थी. 2020 में बिहार विधान परिषद का चुनाव हो रहा था. इसमें कांग्रेस ने तारिक अनवर को अपना उम्मीदवार बनाया था. नामांकन खत्म होने के एक दिन पहले पता चला कि तारिक अनवर दिल्ली के वोटर हैं. लिहाजा वे बिहार में विधान परिषद में उम्मीदवार बन ही नहीं सकते. ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व सकते में आ गया था. आनन फानन में उम्मीदवार बदला गया था और समीर कुमार सिंह को विधान परिषद जाने का मौका मिल गया था.
उम्मीदवार बदलेगी जनसुराज
इस मसले पर जब जनसुराज पार्टी के नेताओं से बात की गयी तो उनका कहना था कि ये तकनीकी भूल हुई है. लेफ्टीनेंट जेनरल कृष्ण सिंह के मूल घर को देखते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया गया था. लेकिन उनके बिहार का वोटर नहीं होने के कारण ये समस्या खड़ी हो गयी है. अब तरारी से दूसरा उम्मीदवार दिया जायेगा. लेकिन दूसरे उम्मीदवार के लिए भी कृष्ण सिंह ही प्रचार से लेकर दूसरा सारा काम देखेंगे. जनसुराज सोमवार को तरारी से नये उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर सकती है.