मुंगेर में स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक भवन बनने वाली जमीन पर प्रशासन ने शव को दफनाने से रोका, ग्रामीणों ने जताया विरोध बेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत: घर से निकला और लौटा लाश बनकर मुंगेर में 3 मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: हथियार और उपकरण के साथ 3 गिरफ्तार अंतर-जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी की सामान के साथ दो बदमाश गिरफ्तार कटिहार में बच्चा चोरी के शक में बुजुर्ग महिला की पिटाई, भीड़ से पुलिस ने बचाया मुजफ्फरपुर में बीच सड़क मुखिया पति और ग्रामीण में मारपीट, कमर में पिस्टल के साथ VIDEO वायरल सगाई के बाद फोन पर अकेले बात नहीं करेंगे मंगेतर, इस समाज का अनोखा फैसला Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ
01-May-2021 11:03 AM
GAYA: प्रेमी द्वारा प्रेमिका से शादी से इनकार किए जाने का मामला थाने पहुंचा जहां दोनों की शादी थाना परिसर में कराई गयी। इस संबंध में पहले से ही महिला थाने में मामला चल रहा था। गाली गलौज की बात होने पर दोनों को थाने बुलाया गया। जहां दोनों अपनी मर्जी से शादी के लिए तैयार हुए। थाना परिसर में डेल्हा के मंदराज बिगहा निवासी युवक की शादी उसकी प्रेमिका से करायी गयी। डेल्हा थाना परिसर में विनित नामक युवक ने गुड़िया नामक महिला की मांग में सिंदूर डाला।
गुड़िया ने बताया कि वह और विनित पिछले 8 साल से एक दूसरे को जानते हैं और इस बीच दोनों साथ भी रहे थे। जिसकी तस्वीर भी गुड़िया ने पुलिस को दिखायी। गुड़िया ने बताया कि जब भी शादी की बात करती थी तो विनित मुकर जाता था। वहीं युवक विनित ने बताया कि वह इस शादी से खुश नहीं है। शादी कर ली है तो उसे साथ रखेंगे। उसने बताया कि साथ बिताए पल की तस्वीर को गुड़िया द्वारा सबूत के तौर पर पुलिस को दिखा कर दबाब बनाया गया है।
इस संबंध में महिला थाना में भी मामला चल रहा था। जहां 8 मई को शादी करने की बात हुई थी। इससे पहले ही वह उसके परिवार के साथ गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसने इसकी जानकारी डेल्हा थाना की पुलिस को दी। पुलिस द्वारा यहां लाने के बाद शादी के लिए युवक राजी हुआ। वही डेल्हा थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि दोनों के बीच कई बर्षो से संबंध हैं। गाली गलौज की बात होने पर दोनों को यहां बुलाया गया था। जहां दोनो अपनी मर्जी से शादी के लिए तैयार हुए इसमें पुलिस की कोई भूमिका नहीं है। दोनों अपनी मर्जी से ही शादी के लिए तैयार हुए जिसके बाद दोनों की शादी कराई गयी।