वैशाली में भीड़ के हत्थे चढ़ा युवक, बच्चा चोरी के आरोप में बेरहमी से पिटाई, हालत गंभीर One Stop Centre : महिला पर किया हमला तो बचना होगा मुश्किल, तीन अंक वाले इस नंबर से सीधे मिलेगी मदद; चल जाएंगे जेल Bihar Tourism: आपको भी पहाड़ों में घूमने का है शौक? तो बिहार की यह जगह है सही विकल्प, बिना देर किए पहुंचें ‘उड़ा देंगे’, बिहार में होमगार्ड जवान ने बीच बाजार लोगों पर तान दी बंदूक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ‘उड़ा देंगे’, बिहार में होमगार्ड जवान ने बीच बाजार लोगों पर तान दी बंदूक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल सीमा हैदर और सचिन के घर फिर गूंजी किलकारी, क्या बच्चे को मिलेगी भारतीय नागरिकता? जानिए कहां फंसा मामला? Bihar News: वाकई में बड़ी जालिम है शराब..! उपेन्द्र कुशवाहा की ‘पाठशाला’ के दो सियासी सहपाठी में भारी भिड़ंत, पहले वाले ने दूसरे के बारे पूछा- कौन है वो..हम नहीं जानते ? Bihar Police: IG-DIG को मिला एक्स्ट्रा पावर, सिपाही से इंस्पेक्टर तक को अब नहीं लगाना होगा मुख्यालय का चक्कर; जारी हुआ आदेश किसानों के लिए बड़ा फैसला: बिहार सरकार बनाएगी नया मार्केटिंग फेडरेशन, बिस्कोमान की तर्ज पर होगा विकसित किसानों के लिए बड़ा फैसला: बिहार सरकार बनाएगी नया मार्केटिंग फेडरेशन, बिस्कोमान की तर्ज पर होगा विकसित
24-Jan-2020 07:32 PM
DESK: नये साल के पहले महीनें में बैंककर्मियों की हड़ताल एक बाऱ फिर होने जा रही है। इस बार बंदी जरा लंबा होगा। इसलिए अगर कोई जरुरी काम है तो अभी ही निपटा ले नहीं तो मुश्किल होगी। तीन दिनों तक लगातार बैंक बंद रहने वाला है। 31 जनवरी से तीन दिनों के लिए बैंक बंद होने जा रहा है।
बैंककर्मी अपनी मांगों को लेकर 31 जनवरी और 1 फरवरी को हड़ताल पर रहेंगे। वहीं 2 फरवरी को रविवार है तो बंदी कुल तीन दिनों की हो जाएगी। तीन दिन तक बैंक बंद रहे तो ब्रांच में कामकाज पर बहुत ज्यादा असर पड़ेगा। एटीएम में भी कैश की किल्लत बढ़ सकती है। हालांकि हड़ताल के दौरान नेट बैंकिंग के सामान्य रूप से काम करने की संभावना है।
बैंक यूनियनों का कहना है कि अगर उनकी मांग पर मार्च तक कोई फैसला नहीं आया तो बैंक कर्मचारी से 1 अप्रैल से अनिश्चतकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इससे पहले यूनियनों ने लगातार तीन दिन 11 से 13 मार्च तक बैंक ने हड़ताल करने का फैसला किया है। यानि कि बैंक उपभोक्ताओं अभी से अगले कुछ महीनों तक हर महीने बैंक की बंदी झेलनी पड़ेंगी।इससे पहले भी 8 जनवरी को भारत बंद के साथ ही करीब 6 बैंक यूनियनों ने हड़ताल की थी, उस दिन ज्यादातर बैंक बंद रहे थे और जो खुले थे वहां भी कामकाज पर असर पड़ा था।
बैंककर्मियों की मुख्य मांगों में वेतन में 20 फीसदी की बढ़ोतरी, सप्ताह में पांच दिनों का काम, बेसिक पे में स्पेशल भत्ते का विलय, एनपीएस को खत्म करने, परिवार को मिलने वाली पेंशन में सुधार और रिटायरमेंट पर मिलने वाले लाभ को आयकर से बाहर रखने जैसी मांगे शामिल हैं।