ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी

'पहले दारु- मुर्गा दो तब होगा काम ...; शराबबंदी वाले बिहार में दारोगा का अनोखा डिमांड, SP ने लिया एक्शन

25-Feb-2024 12:19 PM

By First Bihar

SARAN : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या इससे जुड़ा किसी भी तरह का कोई भी कारोबार करना गैरकानूनी माना गया है। इसको लेकर कठोर सजा का प्रावधान भी है। इतना ही नहीं इसकी जांच को लेकर पुलिस प्रसाशन को स्पेशल ट्रेनिंग भी दी जाती है। लेकिन, अब इस कानून के रक्षक ही इसका माखौल उड़ा रहे हैं। 


दरअसल, छपरा में दो पुलिसकर्मियों पर रिश्वतखोरी का आरोप लगा है। इनके ऊपर आरोप लगा है वो पीड़ितों से केस में मदद के नाम पर उगाही करने की कोशिश कर रहे थे। खास बात ये है कि इनमें से एक मामला दारू-मुर्गा के डिमांड से भी जुड़ा है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है। डेरनी थाना के अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक छतीश प्रसाद सिंह के विरूद्ध एक ऑडियो क्लीप तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें ये एक कांड के अभियुक्त को लाभ पहुचाने के उद्देश्य से  किसी व्यक्ति से शराब और चिकेन व अन्य लाभ की मांग कर रहे हैं। जिसका ऑडियो क्लिप एसपी के पहुंचा तो जांच का निर्देश जारी किया गया। 


वहीं, ऑडियो क्लिप की प्रारंभिक जांच के उपरांत आरोप प्रथम दृष्टया सत्य प्रतीत हुआ।  जिसके बाद एसपी ने इस पुलिसकर्मी कोतत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी भी दर्ज करा दी गई। एसपी ने कहा कि अगर कोई भी पुलिसकर्मी किसी आम जनता को परेशान करें या पैसे मांगे तो उसके खिलाफ साक्ष्य प्रस्तुत करने पर पुलिस कार्रवाई करेगी। 


उधर, दूसरे मामले में भगवानबाजार थाना के अनुसंधानकर्ता सहायक अवर निरीक्षक ऋषिमुनी राम एक कांड में एक व्यक्ति का नाम निकालने हेतु उस व्यक्ति से 25,000 रूपये की मांग कर रहे थे। जिसका इसका ऑडियो क्लीप तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद अब मामला एसपी के पास पहुंचा तो उन्होंने इस मामले में एक्शन लिया है।