ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / पहली बार बंद के समर्थन में पटना की सड़क पर उतरे कन्हैया, डाकबंगला...

पहली बार बंद के समर्थन में पटना की सड़क पर उतरे कन्हैया, डाकबंगला पर किया विरोध

19-Dec-2019 12:33 PM

PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। बंद के समर्थन में कन्हैया कुमार पटना की सड़क पर उतर आए हैं। पहली बार बंद के समर्थन में जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार  पटना की सड़क पर उतरे हैं। डाकबंगला चौराहे पर हाथों में झंडा थाम कर विरोध कर रहे हैं। 

कन्हैया के सड़क पर उतरते ही बंद समर्थकों का उत्साह काफी बढ़ गया है। लोगों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। इस बीच कन्हैया ने भी केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। 

कन्हैया ने नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ आजादी के नारे लगाते हुए कहा कि यह हिंदू-मुसलमान का मामला नहीं है बल्कि संविधान से जुड़ा मामला है। संविधान को दूषित होने से बचाने का मामला है। उन्होनें कहा कि आज संविधान पर संकट आ खड़ा हुआ है। संविधान बचाने की जरूरत है। संविधान की मूल भावना है कि किसी भी नागरिक के साथ जाति-धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं होगा।लेकिन ठीक इसके उलट किया जा रहा है। जिन लोगों को अपने देश के संविधान से प्यार नहीं है वे ही ऐसे काले कानून का विरोध कर रहे हैं।