ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / ‘पहले किसानों से किए पुराने वादों को पूरा करें नीतीश’ चौथे कृषि रोड...

‘पहले किसानों से किए पुराने वादों को पूरा करें नीतीश’ चौथे कृषि रोड मैप पर बोले सुधाकर सिंह

07-Oct-2023 11:59 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार सरकार आगामी 18 अक्टूबर को चौथा कृषि रोड मैप जारी करने जा रही है। सरकार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इसके लिए आमंत्रित किया है। बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री और आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह ने चौथे कृषि रोड मैप को लेकर सवाल उठाया है। सुधाकर सिंह ने कहा है कि बिहार की सरकार ने दूसरे कृषि रोड मैप में किसानों के हितों की जो बात कही थी उसे आजतक पूरा नहीं किया जा सका है।


सुधाकर सिंह ने कहा है कि अखबारों के जरीए यह जानकारी मिली कि 18 अक्टूबर को बिहार का चौथा कृषि रोड मैप सरकार लाने जा रही है। कृषि रोड मैप आने के बाद उसे अध्ययन करेंगे और तब बताएंगे कि उससे बिहार के किसानों को क्या लाभ होने वाला है। किसानों से जुड़ी समस्या को लेकर जो मांगे थीं वह चौथे कृषि रोड मैप में शामिल है या नहीं, इसको भी देखेंगे। 


बिहार सरकार जब दूसरा कृषि रोड मैप लाई थी उस वक्त कहा गया था कि बिहार में मंडी कानून लाया जाएगा लेकिन सरकार अब चौथा कृषि रोड मैप लाने जा रही है लेकिन आजतक मंडी कानून लागू नहीं हो सका। बिहार में धान, गेंहू और मक्का की खरीद नहीं हो पा रही है। बिहार में जमीन के उपयोग को लेकर सरकार से अपेक्षा थी कि वह इसको लेकर नीति लाएगी लेकिन आजतक जमीन के उपयोग को लेकर नीति सरकार नहीं बना सकी।


विकास कार्यों के लिए जो जमीनें अधिग्रहित की जा रही हैं उसका एक चौथाई दाम किसानों को मिल रहा है। इससे बिहार के किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। कहां चार गुना मिलने की बात थी लेकिन सच्चाई है कि किसानों को उनकी जमीनों का महज एक चौथाई मूल्य ही मिल पा रहा है। सुधाकर सिंह ने कहा कि किसानों के हक को लेकर उनकी लड़ाई तबतक जारी रहेगी जबतक उनका वाजिब हक उन्हें नहीं मिल जाता है।