पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
11-Sep-2024 10:17 PM
By First Bihar
SHEOHAR: शिवहर के नये डीएम विवेक रंजन मैत्रेय बुधवार को अचानक पिपराही थाना पहुंचे जिससे पुलिस कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। शिवहर के नए जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने पदभार ग्रहण करने के बाद पूरे एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं.
शिवहर के नए जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय आज अचानक पिपराही थाना पहुँचकर जांच करने लगे है. एसपी अनंत कुमार राय के साथ बैठकर थाना पर कांडों की समीक्षा करने लगे. थानाध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि भूमि संबंधी एक भी मामला पेंडिंग नहीं रहना चाहिए. डीएम ने थाना के सभी कमरों में जाकर बारी-बारी से जांच की और विधि व्यवस्था का जायजा लिया।
डीएम ने थाना प्रभारी को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया। कहा कि कार्य के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. आम जनता आपके पास उम्मीद से लेकर आते हैं. आप उनके उम्मीद पर खड़ा उतरेंगे. उनकी छोटी सी छोटी समस्याओं को सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे अगर मेरे पास शिकायत आती है तो हम सख्त कार्रवाई करेंगे. उसके बाद डीएम ने पिपराही पीएचसी ओर पिपराही प्रखण्ड कार्यालय का निरीक्षण किया और कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये।


शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट