Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम
14-Oct-2019 04:24 PM
PATNA : OYO ऑनलाइन रूम बुकिंग कंपनी पर करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप लगा है. पटना के होटल मालिकों ने कंपनी के ऊपर धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया है. बिहार होटल एसोसिएशन के मेंबर्स ने आज पटना स्थित OYO ऑनलाइन रूम बुकिंग कंपनी के ऑफिस में जमकर हंगामा मचाया. एसोसिएशन के सदस्यों ने कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
राजधानी स्थित कई होटल मालिकों का कहना है कि कंपनी के ऊपर उनका करोड़ों रुपये की उधारी है. OYO ऑनलाइन रूम बुकिंग कंपनी का मालिक भारत छोड़कर विदेश भागने की तैयारी में है. होटल ओनर्स का कहना है कि कंपनी का मालिक भारत के कई होटलों से ठगी कर अरबों की संपत्ति लेकर भागने के फिराक में है. क्योंकि उसका विदेश में भी कई बिजनेस चलता है.
पटना स्थित ऑफिस में हंगामा कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि गार्ड उनके साथ बदसलूकी करता है. जब कभी वे लोग पैसा लेने आते हैं तो उनको धक्के मार के बाहर निकाल दिया जाता है. होटल मालिकों का कहना है कि रिटायर्ड डीएसपी नरेश कुमार शर्मा पटना में इस कंपनी के लीगल एडवाइजर हैं. वह झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हैं. यहां पटना में अभिषेक अग्रवाल इस कंपनी के हेड हैं. जब कभी पैसा मांगने आते हैं तो वो दफ्तर से गायब रहते हैं.