मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह?
27-Feb-2023 01:56 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने जज के 155 पदों के लिए बहाली निकाली है। जिसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। यदि आप भी जज बनना चाहते हैं तो सबसे पहले बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन चेक करें। बीपीएससी द्वारा दिये गये दिशा निर्देश को पढ़ने के बाद bpsc.bih.nic.in. पर जाकर ONLINE आवेदन करें। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है।
बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 32वीं न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (32 nd Bihar Judicial Services Competitive Examination)के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 27 मार्च 2023 रखी गयी है। रिक्त पदों में जनरल कैटेगरी के कुल 61 पद हैं। जबकि EWS के लिए 15,SC-29, ST-2,OBC-30 और BC-18 पद आरक्षित रखा गया है। प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। वही बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त संस्थान से एलएलबी की डिग्री अभ्यर्थियों के पास होनी चाहिए। फॉर्म भरने के लिए एलएलबी की डिग्री का होना अनिवार्य है।
आवेदन भरने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 600 रुपये शुल्क देना होगा वही SC,ST के उम्मीदवार को 150 रुपये और बिहार में रहने वाली सभी वर्गो की महिलाओं को 150 रुपये, दिव्यांग को 150 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की उम्र 22 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जबकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।