ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

जब हिरासत में झगड़ पड़े उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती...!

जब हिरासत में झगड़ पड़े उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती...!

12-Aug-2019 09:19 AM

By 13

DESK: जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद एक-दूसरे के विरोधी उमर-अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को पिछले हफ्ते हिरासत में रखा गया था. दोनों नेताओं को हरि निवास महल में हिरासत में रखा गया था. अधिकारियों के मुताबिक दोनों के बीच इतना विवाद बढ़ गया था कि उन्हें अलग-अलग करना पड़ा. महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला दोनों एक-दूसरे पर राज्य में बीजेपी को लाने का आरोप मढ़ रहे थे. इसी दौरान उमर अब्दुल्ला महबूबा मुफ्ती पर चिल्ला पड़े, उमर ने महबूबा और उनके दिवंगत पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद पर बीजेपी से 2015 और 2018 में गठबंधन करने के लिए ताना जड़ दिया. सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच जमकर कहासुनी हुई जिसे वहां मौजूद स्टाफ ने भी सुना. उधर पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने भी उमर अब्दुल्ला को करारा जवाब दिया. महबूबा ने उमर को याद दिलाया कि फारूक अब्दुल्ला का गठबंधन अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में एनडीए से था. एक अधिकारी ने बताया, 'उन्होंने जोर से उमर से कहा कि आप तो वाजपेयी सरकार में विदेश मामलों के जूनियर मिनिस्टर थे'. महबूबा ने उमर के दादा शेख अब्दुल्ला को भी 1947 में जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय के लिए जिम्मेदार ठहरा दिया. अधिकारी ने बताया कि दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर दोनों को अलग-अलग रखने का फैसला लिया गया.