ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / ओलंपिक से बाहर हुईं बिहार की विधायक श्रेयसी सिंह: 30 खिलाड़ियों में 23वें...

ओलंपिक से बाहर हुईं बिहार की विधायक श्रेयसी सिंह: 30 खिलाड़ियों में 23वें स्थान पर रहीं

31-Jul-2024 08:23 PM

By First Bihar

PATNA: पेरिस में चल रहे ओलंपिक 2024 में भारतीय दल में शामिल एकमात्र बिहारी खिलाड़ी श्रेयसी सिंह बाहर हो गयी हैं. बिहार के जमुई से विधायक श्रेयसी सिंह का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. वे कुल 30 प्रतियोगियों में 23वें स्थान पर रहीं. 


निशानेबाज श्रेयसी सिंह शूटिंग की वीमेंस ट्रैप कैटेगरी के फाइनल में पहुंचने में असफल रहीं. टॉप 6 खिलाड़ियों को फाइनल मुकाबले में जगह मिली थी. एकमात्र स्पर्धा वीमेंस ट्रेप में शामिल हो रही श्रेयसी ने कुल 113 शॉट्स लगाये और वह 23वें स्थान पर रहीं. इसके साथ ही वह ओलंपिक से बाहर हो गईं हैं. 



श्रेयसी ने 5 राउंड के क्वालिफाइंग में पहले राउंड में 22, दूसरे में 22, तीसरे में 24, चौथे में 22 शॉट्स और 5वें राउंड में 23 शॉट्स लगाए. वहीं इस मुकाबले में एक और भारतीय खिलाड़ी राजेश्वरी 22वें स्थान पर रहीं. बता दें कि श्रेयसी सिंह ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली देश की पहली विधायक हैं. वह बिहार की पहली एथलीट हैं, जिन्होंने समर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया है.


कोटा बदलने से हुआ था सेलेक्शन

ओलंपिक में शामिल हो रही श्रेयसी सिंह का सेलेक्शन कोटा बदलने से हुआ था. दरअसल भारतीय निशानेबाज मनु भाकर एयर पिस्टल और स्पोर्ट्स पिस्टल दोनों स्पर्धा में टॉप पर रही थीं. इसलिए भारतीय निशानेबाजी संघ ने मांग की थी कि मनु भाकर का एक कोटा वीमेंस ट्रैप शूटिंग में बदल दिया जाये. इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन  से इसकी मंजूरी दे दी थी. मंजूरी मिलने के बाद ट्रैप शूटर श्रेयसी सिंह को पेरिस ओलिंपिक के लिए अंतिम 21 सदस्यीय भारतीय शूटिंग टीम के हिस्से के रूप में आधिकारिक तौर पर शामिल किया गया. इससे पहले इस स्पर्धा के लिए भारत की ओर से निशानेबाज राजेश्वरी का सेलेकशन किया गया था. कोटा बढने के बाद श्रेयसी सिंह को भारतीय टीम में शामिल किया गया था.