ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / BDO और SDPO साहब को सीट बेल्ट नहीं लगाना पड़ा महंगा, DTO ने...

BDO और SDPO साहब को सीट बेल्ट नहीं लगाना पड़ा महंगा, DTO ने काटा चालान, भरना पड़ा जुर्माना

06-Sep-2019 07:12 PM

By 9

JAMUI: नए ट्रैफिक नियमों के चलते आम और खास सभी तरह के लोग परेशान हैं. जाहिर हैं लोगों को अपनी जेबें ढीली करनी पड़ रही है और पहले के मुकाबले दोगुना जुर्माना भरना पड़ रहा है. नए ट्रैफिक नियम के लागू होने के बाद अब अधिकारी भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे और उन्हें भी नियमों को तोड़ने के एवज में जुर्माना भरना पड़ रहा है. मामला जमुई का है जहां बड़े रौब से शहर के बीडीओ और एसडीपीओ साहब बिना सीट बेल्ट बांधे ही दफ्तर की ओर चले थे. उन्हें पता था कि खुद तो अधिकारी हैं ही भला उन्हें ट्रैफिक नियमों से क्या लेना देना. लेकिन शायद इन्हीं अधिकारियों की तलाश में डीटीओ साहब भी बैठे थे. नए नियमों के तहत सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रहे परिवहन पदाधिकारी की नजर इन अधिकारियों पर पड़ी. बस  क्या था डीटीओ साहब ने दोनों अधिकारियों की गाड़ी रुकवाकर दोनों के खिलाफ चालान काट दिया और जुर्माने की रसीद थमा दी. जुर्माने की रसीद मिलते ही अधिकारियों को यह पता चल गया कि उन्होंने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है. आखिरकार थक हार कर अधिकारियों ने जुर्माना देना ही सही समझा और डीटीओ साहब को फाइन दिया. इस दौरान कई अधिकारियों को गाड़ी में सीट बेल्ट नहीं बांधने के आरोप में जुर्माना किया गया. जुर्माने के तौर पर इन अधिकारियों से 45 हजार की राशि की वसूली की गई. जमुई से गौतम की रिपोर्ट