Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम
04-Oct-2019 03:39 PM
PATNA : बिहार में भारी बारिश से तबाही मची हुई है. सूबे के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति है. सरकार की ओर से लोगों तक राहत पहुंचाने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है. राजधानी में हालत सबसे खराब है. पटना के कई इलाकों में जलजमाव के कारण लोगों को भोजन और पानी की भी दिक्कत हो रही है. ऐसे में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बातचीत की. उन्होंने बिहार में उत्पन्न बाढ़ जैसे हालात के बारे में जानकारी ली.
दोनों ही मुख्यमंत्रियों ने फोन पर बातचीत की है. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सीएम नीतीश को हर संभव मदद का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में इस वक्त ओडिशा सरकार बिहार में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है. नवीन पटनायक ने नीतीश से कहा कि राज्य के लोगों तक मदद पहुंचाने में ओडिशा से भी सहायता की जाएगी.
सिक्किम सरकार ने बिहार को दी 25 लाख की मदद
आपदा से जूझ रहे बिहार के बाढ़ पीड़ितों के लिए सिक्किम सरकार भी आगे आई. सिक्किम गवर्नमेंट की ओर से बिहार को 25 लाख की मदद राशि दी गई. सीएम के सचिव चंचल कुमार को चेक सौंपा गया. सिक्किम के मुख्यमंत्री पी एस गोले ने कहा कि बिहार के लोगों को मदद पहुंचाने के लिए वहां की सरकार तत्पर है.