मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
11-Nov-2023 07:29 AM
By First Bihar
PATNA : सीबीआई ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले 3 जालसाजों को गिरफ्तार किया है। ये लोग नौकरी के नाम पर 10-15 लाख वसूलते थे। सीबीआई ने अररिया से विशाल नाम के शख्स को पकड़ा है। एजेंसी ने इसमें छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। जबकि सीबीआई ने बेंगलुरु के अजय कुमार व झारखंड के अमन कुमार उर्फ रूपेश को गिरफ्तार किया। अब इनलोगों को अभियुक्तों को सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। ये लोग पिछले दो वर्षों में सरकारी नौकरी दिलाने का वादा कर अभ्यर्थियों से करोड़ों रुपये इकट्ठा किए थे।
मिली जानकारी के अनुसार, एजेंसी ने पिछले तीन दिनों में देश के अलग - अलग नौ ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। उसके बाद इस टीम में कुल तीन लोगों को अरेस्ट कर लिया है। सीबीआई के अनुसार, गिरोह सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 10-15 लाख रुपये लेता था।
वहीं दूसरी तरफ दानापुर पुलिस ने दारोगा में भर्ती कराने के नाम पर एक युवक से लाखों की ठगी में सीआरपीएफ के एक पूर्व सिपाही को गिरफ्तार किया है। इस आरोपित की पहचान राज कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह लोगों को खुद को निगरानी का डीएसपी बताता था। नौकरी का झांसा देकर आरोपित ने दानापुर निवासी युवक से करीब नौ लाख ठग लिए थे। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर अन्य मामले में उसकी संलिप्तता की जांच कर रही है।
बताया जाता है कि, सभापति सिंह दानापुर के झखड़ी महादेव में रहते हैं। उनकी मुलाकात राज कुमार सिंह से हुई थी। उसने खुद का परिचय निगरानी के डीएसपी के तौर पर दी थी। आरोपित ने बताया था कि वह मुजफ्फरपुर में तैनात है। पुलिस महकमे में उसकी अच्छी पैठ है। उसने सभापति सिंह को झांसा दिया कि वह उनके बेटे को दारोगा की नौकरी लगवा देगा।