हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
24-Jan-2022 06:20 PM
PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां NTPC की परीक्षा में धांधली को लेकर छात्रों ने जमकर बवाल काटा। आक्रोशित छात्रों ने पटना के राजेन्द्र नगर टर्मिनल पर जमकर हंगामा किया। छात्रों के हंगामे के कारण ट्रेनों के परिचालन पर बुरा असर पड़ा है। छात्रों के हंगामे को देखते हुए राजेन्द्र नगर टर्मिनल पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। वही आरा स्टेशन पर भी छात्रों ने जमकर हंगामा मचाया। छात्रों के इस हंगामे का असर ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ा है।
हजारों की संख्या में छात्र रेलवे ट्रैक पर मौजूद हैं और ट्रेनों का परिचालन बाधित कर दिया है।मिली जानकारी के अनुसार प्रदर्शनकारी छात्र पिछले 6 घंटें से ट्रैक पर बैठे हुए हैं। संबंधित अधिकारी छात्रों को समझाने में लगे हैं लेकिन आक्रोशित छात्र कुछ सुनने को तैयार नहीं है। छात्रों के आंदोलन के कारण कई सुपरफास्ट ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी हैं।
दरअसल आरआरबी ने एनटीपीसी सीबीटी-1 की परीक्षा का परिणाम जारी किया है। जिसको लेकर छात्रों में आक्रोश देखा जा रहा है। 13 पदों के लिए आयोजित परीक्षा में बोर्ड द्वारा कई पदों के लिए एक ही उम्मीदवार का चयन किया गया है। जिसके कारण कई छात्र सलेक्शन से वंचित हो गये हैं।जिसको लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं।
आक्रोशित छात्रों का कहना है कि रिजल्ट में जबतक सुधार नहीं होगा उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। आक्रोशित छात्र रेल मंत्री को बुलाने की मांग पर अड़े हैं और किसी भी सूरत में मानने के तैयार नहीं हैं।
