ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / एनएसएमसीएच में मनाया गया विश्व हेपेटाइटिस दिवस, लोगों को किया गया जागरुक

एनएसएमसीएच में मनाया गया विश्व हेपेटाइटिस दिवस, लोगों को किया गया जागरुक

28-Jul-2020 05:26 PM

एनएसएमसीएच में मनाया गया विश्व हेपेटाइटिस दिवस, लोगों को किया गया जागरुक

BIHTA  : बिहटा अमहरा स्थित अत्याध्निक नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएसएमसीएच)  में आज विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लोगों के बीच हेपेटाइटिस(पीलिया)- ए, बी, सी, डी और ई के रोकथाम और इसके इलाज के बारे में जागरूकता लाई गई।

गौरतलब है कि हर वर्ष 28 जुलाई को हेपेटाइटिस के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर एनएसएमसीएच के मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. विभु प्रियदर्शी ने बताया कि हेपेटाइटिस की वजह से हर वर्ष लगभग 1.34 लाख लोग की मौत हो जाती है। वहीं लाखों लोग इससे प्रभावित होते हैं। हेपेटाइटिस लीवर से संबंधित एक गंभीर बीमारी है. जिसमे लीवर में सूजन आ जाता है। सही जानकारी होने पर इसे रोका जा सकता है साथ ही इसका इलाज भी संभव है। कई मामलों में हेपेटाइटिस लीवर कैंसर का कारण बन सकता है. 

कार्यक्रम में मौजूद एनएसएमसीएच की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शाईबाल गुहा ने बताया कि हर वर्ष विश्व हेपेटाइटिस दिवस का थीम निर्धारित होती है। इस बार का थीम- हेपेटाइटिस मुक्त भविष्य है। डॉ. गुहा ने बताया कि विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाने का मुख्य कारण इस बीमारी, इसके कारणों और इसके फैलने के तरीकों के प्रति जागरूकता लाना; वायरल हेपेटाइटिस और इससे जुड़ी बीमारियों की निगरानी, रोकथाम और उन पर नियंत्रण;  हेपेटाइटिस 'बी'   वैक्सीन टीकाकरण कार्यक्रम को बढ़ावा देना और हेपेटाइटिस के प्रति वैश्विक तालमेल बिठाना है।

सबसे पहले हेपेटाइटिस दिवस मनाने का सुझाव कटक(उड़ीसा) के श्रीराम चंद्र भोज मेडिकल कॉलेज के गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. एसपी सिंह ने दिया था। नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. बारुख ब्लंबरबर्ग ने हेपेटाइटिस ‘बी’ वायरस की खोज तथा वायरस के लिए नैदानिक परीक्षण तथा टीका विकसित किया था। इसी वजह से इनके जन्मदिन पर विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है।