ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / NSMCH में कोरोना संक्रमित का इलाज जारी, पटना के कई फेमस डॉक्टर दे...

NSMCH में कोरोना संक्रमित का इलाज जारी, पटना के कई फेमस डॉक्टर दे रहे सेवा

30-Jul-2020 08:02 PM

PATNA: अमहरा स्थित अत्याधुनिक नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएसएमसीएच) में कोरोना संक्रमित का इलाज जारी है. अभी 22 मरीज यहां भर्ती हो चुके हैं. जिसमें 15 का इलाज फिलवक्त चल रहा है. गुरुवार को पांच कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हुए हैं.

एनएसएमसीएच ने कोरोना से संक्रमितों के इलाज के लिए 100 बेड उपलब्ध कराया है. वहीं 30 आईसीयू की भी व्यवस्था यहां है. यदि मरीज की स्थिति गंभीर होती है तो उन्हें बचाने के लिए पांच वेंटिलेटर भी मौजूद हैं. अभी दो मरीज वेंटिलेटर पर हैं. अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक कोरोना के लिए निर्धारित सभी मानकों का पालन किया जा रहा है. जिन्हें जरूरत हो रही है वैसे मरीजों को ऑक्सीजन भी दिया जा रहा है.


अस्पताल दिन रात आपातकालीन सेवा मुहैया करा रहा है. अस्पताल का पैथोलॉजी, एक्स-रे, सीटी स्कैन, कोविड एंटी बॉडी टेस्ट आदि की सुविधा भी पूरे दिन-रात उपलब्ध कराई जा रही है. गौरतलब है कि एनएसएमसीएच में प्रशिक्षित नर्स और दूसरे मेडिकल स्टॉफ की एक बड़ी टीम है. वहीं, पटना के सर्वश्रेष्ठ डॉक्टर यहां सेवा दे रहे हैं. यहां जल्द ही आरटी-पीसीआर और एंटीजन जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी.