मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
04-Aug-2020 04:57 PM
PATNA: अमहरा स्थित अत्याधुनिक नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएसएमसीएच) में इलाजरत एक और कोरोना मरीज ठीक हो गया. उसे मंगलवार को डिस्चार्ज कर दिया गया. अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक़ डिस्चार्ज होने वाले मरीज का नाम निशिकांत है. पटना सिटी कि रहनेवाले हैं. वह 30 जुलाई का अस्पताल में भर्ती हुए थे.
भर्ती होने के समय उन्हें बुखार और खांसी था. इस तरह अब तक दो मरीज यहां से ठीक होकर वापस अपने घर जा चुके हैं. अब तक एनएसएमसीएच में कोरोना से संक्रमित 30 मरीज भर्ती हो चुके हैं. इसमें अभी 12 लोगों का इलाज चल रहा है.
संस्थान के प्रबंध निदेशक कृष्ण मुरारी ने बताया कि कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए हर संभव प्रयत्न किया जा रहा है. सारी आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं. दवा भी उपलब्ध कराया जा रहा है. डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ कि टीम लगातार सेवा दे रही है. जिसका नतीजा है कि अबतक दो मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं. कोशिश रहेगी कि यहां भर्ती होने वाले सभी मरीज ठीक होकर जाएं. संस्थान में जल्द रैपिड एंटीजन टेस्ट कि सुविधा भी उपलब्ध होगी. इससे कोरोना के लक्षण वाले मरीज तुरंत जांच करा सकेंगे. गौरतलब है कि एनएसएमसीएच में कोरोना मरीजों के लिए डेडिकेटेड (विशेष) वार्ड बनाया गया है. वैसे यहां कोविड मरीजों के इलाज के लिए 100 बेड, 30 आईसीयू बेड और पांच वेंटीलेटर की व्यवस्था है. ऑक्सीजन की भी व्यवस्था पर्याप्त है. अस्पताल दिन-रात आपातकालीन सेवा दे रहा है.