हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
22-Nov-2019 08:45 AM
DELHI : अपने बयानों से चर्चा में बने रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लंबे अरसे बाद चुप्पी तोड़ी है। गिरिराज सिंह ने एनआरसी के मुद्दे पर अपनी राय जताते हुए खामोशी खत्म कर दी है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि एक देश एक कानून और एक नागरिकता यही हिंदुस्तान की पहचान है। एनआरसी को गिरिराज सिंह ने हिंदुस्तान की मांग बताते हुए उसका समर्थन किया है।
गिरिराज सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'एक देश एक कानून और एक नागरिकता, यही है हिंदुस्तान की पहचान, NRC है हिंदुस्तान की मांग।
दरअसल बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलने के बाद काफी दिनों से गिरिराज सिंह चुप थे। हमेशा अपने बयानों से लाइमलाइट में रहने वाले गिरिराज सिंह ने चुप्पी साध रखी थी, लेकिन अब उन्होंने NRC के समर्थन में ट्वीट किया है। आपको बता दें कि NRC को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह साफ कर दिया है कि इसे देश भर में लागू किया जाएगा। एनआरसी को लेकर अमित शाह का ऐलान विरोधियों के साथ-साथ सहयोगियों को भी हजम नहीं हो रहा है।
जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने शाह के इस ऐलान पर पलटवार किया था लेकिन अब बीजेपी ने दो टूक कह दिया है कि एनआरसी के मुद्दे पर उसे किसी की सलाह की जरूरत नहीं है। इस मामले पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा था कि एनआरसी को लेकर बीजेपी का स्टैंड सबको पता है। जिन्होंने हमारे साथ गठबंधन किया उन्हें भी मालूम है कि बीजेपी देश में एनआरसी लागू करेगी। ऐसे में हमें किसी से सलाह मशवरा करने की कोई जरूरत नहीं हैं। शाहनवाज के इस बयान को नीतीश कुमार के लिए क्लीयर मैसेज माना जा रहा है, और अब गिरिराज सिंह ने भी NRC पर खुला समर्थन दिया है।