शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
05-Sep-2022 03:17 PM
BUXAR : बक्सर में एक मुखिया की दबंगई का मामला सामने आया है। मामला चौसा प्रखंड के डेहरी पंचायत का है। यहां एक शख्स द्वारा नॉमिनेशन से संबंधित जानकारी मांगना मुखिया को नागवार गुजरा और उसने आरटीआई कार्यकर्ता को फोन कर गंदी गंदी गालियां दी और लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित आरटीआई कार्यकर्ता मुखिया के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए दो महीने से दर दर भटक रहा है लेकिन पुलिस ने मुखिया के खिलाफ केस दर्ज करने से इनकार कर दिया है।
दरअसल, राजपुर थाना क्षेत्र के डिहरी निवासी आरटीआई कार्यकर्ता अनिल कुमार चौबे ने सूचना के अधिकारी के तहत चौसा प्रखंड के 9 पंचायतों के मुखिया के नॉमिनेशन की जानकारी मांगी है। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल कुमार चौबे द्वारा सूचना मांगे जाने से नाराज उनके ही डेहरी पंचायत के मुखिया को नागवार गुजरी। मुखिया ने अनिल कुमार चौबे फोन कर पहले तो अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसाने की कोशिश की लेकिन जब बात नहीं बनी तो वह गाली गलौज पर उतर गया। इतना ही नहीं मुखिया द्वारा आरटीआई कार्यकर्ता को अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही है।
आरटीआई कार्यकर्ता जब अपनी फरियाद लेकर राजपुर थाना पहुंचे तो वहां उनकी बात नहीं सुनी गई। पुलिस ने मुखिया के खिलाफ केस दर्ज करने से सीधे तौर पर इनकार कर दिया। थाने से न्याय नहीं मिलने पर पीड़िता आरटीआई कार्यकर्ता अनिल कुमार चौबे एसपी से लेकर डीजीपी और गृह सचिव से FIR दर्ज करने की गुहार लगा चुके हैं लेकिन दो महीना बीत जाने के बाद भी केस दर्ज नहीं हो सका है।