ब्रेकिंग न्यूज़

मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण

BIHAR BPSC : पेपर लिक करने वालों की खैर नहीं ! अब पूर्वजों की संपत्ति पर होगी EOU की नजर,संजीव मुखिया के संपति पर होगी कुर्की जब्ती

BIHAR BPSC : पेपर लिक करने वालों की खैर नहीं ! अब पूर्वजों की संपत्ति पर होगी EOU की नजर,संजीव मुखिया के संपति पर होगी कुर्की जब्ती

16-Dec-2024 11:57 AM

By Ganesh Samrat

PATNA : बिहार में पिछले कई दिनों से यह देखने को मिल रहा है कि यहां किसी भी तरह की प्रतियोगी परीक्षा आयोजित होती है तो तुरंत बाद ही पेपर लीक खबरें भी निकाल कर सामने आने लगती है। कई दफा यह खबरें सच भी होती है तो कई दफा या भ्रामक भी नजर आती है। ऐसे में अब इस पेपर लीक को लेकर आर्थिक अपराध इकाई ने बड़ा प्लान तैयार किया। EOU के प्लान के बाद पेपर लीक करने वाले गिरोह की मुश्किलों में इजाफा होना तय है।


दरअसल, EOU यह तय किया है कि यदि अब किसी भी शख्स का नाम पेपर लीक से जुड़े मामले में सामने आता है तो फिर उसके पूरे संपत्ति की जांच की जाएगी इतना ही नहीं उनके पूर्वजों की भी संपत्ति की जांच की जाएगी ताकि यह मालूम चल सके कि उसके पास जो संसाधन उपलब्ध हुए इसको लेकर उसके पास पूर्व  में कितनी संपत्ति थी। इसके बाद उनके ऊपर कुर्की जब्ती की भी कार्रवाई की जा सकती है। 


आर्थिक अपराध इकाई के तरफ से कहा गया कि यदि किसी परीक्षा लीक में संगठित गिरोह के शामिल होने के मामले सामने आते हैं तो उन्हें 10 साल की सजा मिलेगी। इसके अलावा इसमें एक करोड़ से लेकर 10 करोड रुपए तक के जुर्माने का भी प्रावधान किया गया है।इसके अलावा कोई भी संस्थान चाहे परीक्षा आयोजित करवाने वाली हो एजेंसी या फिर परीक्षा केंद्र की संलिप्तता सामने आती है तो उनके भी चल और अचल संपत्ति की पड़ताल करके उनकी कुर्की जब्ती की जा सकती है।


इधर, नीट पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड संजीव मुखिया के ठिकानों से अकूत संपत्ति मिली थी। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने 144% अधिक आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है। संजीव मुखिया नालंदा में एक कॉलेज में कार्यरत बताया जा रहा है। संजीव मुखिया के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई मंगलवार को जांच की थी और अब जांच में यह बड़ा खुलासा किया गया है। ईओयू द्वारा हुई छापेमारी में 11 लाख 30 हजार रुपये से अधिक कैश की बरामदगी के साथ-साथ कई वाहन भी जब्त किए गए थे। इसके बाद अब इस मामले में ईओयू  ने कुर्की जब्ती की बात कही है। नीट पेपर लिखकर मुख्य सरगना संजीव मुखिया के खिलाफ अब कोर्ट से वारंट लेने जा रही है।


इसके अलावा नीट पेपर लीक कांड के सभी व्यक्तियों के बारे में पूरी जानकारी केंद्र सरकार की एजेंसी ED को भी दे दी गई है। 2012 से 10 परीक्षा मामले में अभी तक 545 अभियुक्त चिन्हित किए गए। इन 545 में से 250 से अधिक आरोपी पर आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है। इसके साथ संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन कर दिया गया है।