ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

Nitin Nabin: नितिन नबीन के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बिहार BJP में जश्न, प्रदेश कार्यालय में बजने लगे ढोल-नगाड़े; सम्राट और दिलीप जायसवाल ने क्या कहा?

Nitin Nabin: बीजेपी ने बिहार के मंत्री और पटना से विधायक नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। उनके चयन के बाद प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल रहा।

Nitin Nabin
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Nitin Nabin: बिहार की राजधानी पटना से कई बार विधायक रहे मंत्री नितिन नबीन को बीजेपी ने बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। कायस्थ समाज से आने वाले नितिन नबीन को बीजेपी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। उनके राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद बीजेपी प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल है। बिहार बीजेपी के तमाम बड़े नेता प्रदेश कार्यालय पहुंचे हैं।


बिहार बीजेपी के नेता को इतनी बड़ी जिम्मावारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय पहुंचे हैं और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया है। कार्यकर्ता ढोल नगाड़े बजाकर बिहार को इतना बड़ा पद मिलने के बाद काफी उत्साहित हैं और पार्टी नेतृत्व का आभार जता रहे हैं।


मंत्री नितिन नबीन को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजाए जाने की खबर मिलने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत पार्टी के अन्य नेता बीजेपी दफ्तर पहुंचे हैं और इस उपलब्धि के लिए खुशी जताई है।


डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए यह गौरव के क्षण हैं। बिहार के एक सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर नितिन नवीन लंबे समय से काम कर रहे हैं। एक युवा चेहरे को राष्ट्रीय स्तर पर काम करने का मौका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिया है। यह बिहार के लिए ऐतिहासिक क्षण है।


वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा है कि आज बिहार और भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत ही ऐतिहासिक क्षण है। बिहार की धरती से आज किसी कार्यकर्ता को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बना गया है। यह पूरे बिहार के लिए सौभाज्य की बात है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता