ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

Patna Crime News: पटना में दो पक्षों के बीच फायरिंग से हड़कंप, लाइसेंसी हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

Patna Crime News: पटना के बेउर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान फायरिंग हुई, पुलिस ने लाइसेंसी हथियार के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: राजधानी पटना के बेउर थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी में रविवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


जानकारी के अनुसार, रविवार को दोपहर लगभग सवा तीन बजे बेउर थाना को सूचना मिली कि वृंदावन कॉलोनी में दो पक्षों के बीच हो-हंगामा एवं फायरिंग हो रही है। सूचना के आधार पर पुलिस दल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा, जहां जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि कृपानंद सिंह अपनी चारदीवारी से घिरी जमीन देखने पहुंचे थे। 


इसी दौरान बगल के निवासी रामजीयन कुमार द्वारा गाली-गलौज करते हुए अपने लाइसेंसी डीबीबीएल हथियार से तीन राउंड हवाई फायरिंग की गई। पुलिस बल के सहयोग से आरोपी रामजीयन कुमार को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से लाइसेंसी डीबीबीएल हथियार एवं तीन खोखा कारतूस बरामद किए गए।


इस संबंध में बेउर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत निगरानी की जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता