ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश?

Home / news / BJP में शामिल होने के बाद भी IPS असीम अरुण वर्दी में दे...

BJP में शामिल होने के बाद भी IPS असीम अरुण वर्दी में दे रहे हैं संदेश, आचार संहिता की उड़ाई धज्जियां

12-Jan-2022 12:01 PM

DESK : VRS लेकर BJP में शामिल होने के बाद भी IPS असीम अरुण वर्दी में संदेश दे रहे हैं. स्वैच्छिक सेवानिवृत के बाद भी उनसे वर्दी का मोह नहीं छूट रहा है. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है. घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गया है. लेकिन इस बीच IPS का यह वीडियो संदेश कई सवाल खड़े कर रहा है. स्वैच्छिक सेवानिवृत का आवेदन करके चर्चा में आए कानपुर के पुलिस कमिश्नर रहे असीम अरुण का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.


इस वीडियो में उन्होंने कानपुरवासियों के लिए संदेश दिया है. इससे पहले भी उन्होंने अपने पर्सनल अकाउंट से स्वैच्छिक सेवानिवृत्त के लिए आवेदन करने की जानकारी देते हुए एक पत्र जारी किया था, जिसके बाद सियासी हलचल खासा तेज हो गई है. असीम अरुण के कन्नौज से चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हैं, वहीं कानपुर से भी दोवदारी को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं.


असीम अरुण ने वीडियो जारी करके स्वैच्छिक सेवानिवृति का आवेदन मंजूर होने की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि मैं विदाई समारोह के लिए मना कर रहा हूं क्योंकि मेरी सेवानिवृत्ति ऐसे समय और परिस्थिति में है, मेरे इस संदेश को ही आप एक समारोह के रूप मानें.


वीडियो में उन्होंने कहा है कि आज से लगभग नौ माह पूर्व माननीय मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस कमिश्नरेट कानपुर के गठन का फैसला लिया गया था, अपने बड़ी मेहनत की एक नई संस्था विकसित की. जैसा कि हम लोगों को सुपर काप नहीं सुपर सिस्टम की जरूरत है, एक सुपर सिस्टम बनने की दिशा में एक राह रखी है. आने वाले समय में मैं रिक्वेस्ट करूंगा कि इस काम को आगे बढ़ाते रहेंगे. नागरिकों की सेवा और सुरक्षा के लिए जितनी भी प्रणालियों चाहिए उन्हें विकसित करेंगे.


आगे उन्होंने कहा कि मैंने स्वयं अपने कार्यालय में हमेशा तीन महापुरुषों चित्र रखे हैं. सबसे पहले महात्मा गांधी जी, जिनको मैं धर्म व नैतिकता का प्रतीक मानता हूं, दूसरे बाबा साहब डाॅ. अंबेडकर, जो विधि के प्रतीक हैं जिनके द्वारा संविधान और सारी विधि का लेखन किया गया है. जो भी हम कार्य करें वो धर्म संगत हो विधि के अनुसार हो और पूरी शक्ति के अनुरुप हो. 


यानि सरदार पटेल लौह पुरुष के अंदर जो शक्ति थी, अगर ये तीनों चीजों हमारे अंदर सकेंगी तो हम एक बहुत अच्छे पुलिस कर्मी बनेंगे बल्कि बहुत अच्छे इंसान भी बनेंगे. मैं आपसे ये भी अनुरोध करना चाहता हूं कि पुलिस की नौकरी में तरह तरह के दबाव आते हैं, हमेशा बचेंगे. मैं कामना करता हूं ईश्वर आपको हमेशा इतनी शक्ति दे कि आप हमेशा अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर ही काम करें.