हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
05-Dec-2019 02:45 PM
PATNA : बिहार के साढ़े तीन लाख से ज्यादा नियोजित शिक्षकों को जल्द बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। नियोजित शिक्षकों की सेवा शर्त नियमावली लागू होने जा रही है जिसके बाद इन शिक्षकों को प्रोन्नति और तबादले का लाभ मिल सकेगा।
शिक्षा विभाग के सूत्रों के मुताबिक शिक्षकों की सेवा शर्त नियमावली तैयार है बस इसे लागू करने के लिए सीएम नीतीश कुमार से हरी झंड़ी मिलने का इंतजार है। बताया जा रहा है कि अगले साल यानि वर्ष 2020 के मार्च महीने के बाद कभी भी इसे लागू किया जा सकता है।
सरकार की मंशा है कि बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव अधिसूचना जारी होने के पहले किसी भी कीमत पर सेवा शर्त लागू दिया जाए। सेवा शर्त लागू नहीं किए जाने से नियोजित शिक्षक लगातार आंदोलन कर रहे हैं। सरकार के खिलाफ काफी नाराजगी है। लिहाजा चुनाव से पहले सरकार नियोजित शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी दे सकती है।
इससे पहले 'समान काम समान वेतन' के मामले में हाईकोर्ट के फैसले के बाद सेवाशर्त नियमावली का मामला लटक गया था । फिर ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया था और वहां नियोजित शिक्षकों को 'समान काम समान वेतन' मामले में तगड़ा झटका लगा था जब कोर्ट ने इस मांग को खारिज कर दिया था।