हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
26-Nov-2019 05:22 PM
PATNA : नियोजित शिक्षकों की लड़ाई लड़ रहे बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने पटना में विशाल धरना प्रदर्शन किया. नियोजित शिक्षकों और पुस्तकालयाध्यक्षों के चार सालों से लंबित सेवा शर्त नियमावली के निर्धारण मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी सातवां वेतन आयोग की अनुशंसा लागू करने सहित तीन सूत्री मांगों को लेकर शिक्षक संघ तीन दिनों तक धरने पर बैठेंगे. शिक्षक संघ के अध्यक्ष और विधान पार्षद केदारनाथ पांडेय ने कहा कि समान वेतनमान और समान सेवाशर्त की लड़ाई टीचर जरूर जीतेंगे.
धरना प्रदर्शन में माध्यमिक शिक्षक के संघीय पदाधिकारियों ने अपने साथियों के लिए आवाज बुलंद की. संघ के अध्यक्ष केदारनाथ पांडेय ने कहा कि नियोजित शिक्षकों और पुस्तकालयाध्यक्षों के मामले में सरकार के टालमटोल नीति का विरोध करने के लिए संघ जल्द ही आंदोलनात्मक कार्यक्रमों की घोषणा करेगा. समान काम के लिए समान वेतन के न्याय निर्णय के लिए यह लड़ाई लड़ी जा रही है. संघ ने कहा कि सभी कोटि के नियोजित शिक्षकों और पुस्तकालयाध्यक्षों को विभिन्न प्रकार के गैर-शैक्षणिक कार्यों से भी मुक्त किया जाये.
विधानमंडल के समक्ष तीन दिवसीय धरने पर बैठे बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की तीन महत्वपूर्ण मांगें हैं. इस धरना प्रदर्शन में पूर्णिया, कोशी, तिरहुत प्रमंडल के कई जिलों के आये हजारों की संख्या में शिक्षक और पुस्तकालयाध्यक्ष शामिल हुए. बुधवार को मुंगेर, दरभंगा और भागलपुर प्रमंडलों के टीचर धरना पर बैठेंगे. साथ ही राज्य संघ के सभी पदाधिकारी धरनास्थल पर उपस्थित रहेंगे.