ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / नियोजित शिक्षकों के लिए बुरी खबर, उन्हें नहीं दिया जा सकता है राष्ट्रीय...

नियोजित शिक्षकों के लिए बुरी खबर, उन्हें नहीं दिया जा सकता है राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड, केंद्र सरकार ने दी जानकारी

23-Oct-2019 09:17 AM

PATNA : बिहार के 4 लाख नियोजित शिक्षकों के लिए बुरी खबर है. बिहार के नियाजित शिक्षकों को केंद्र सरकरा के मुताबिक राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड नहीं दिया जा सकता है. 


नवादा के सिरदला के हेमजाभारत उत्क्रमित मध्य विद्यालय के राजकिय शिक्षक सम्मान प्राप्त शिक्षक राजेश कुमार ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार नियोजित शिक्षकों को भी दिए जाने का उनुरोध किया था. उन्होंने पत्र में लिखा था कि बिहार में चार लाख नियोजित शिक्षक हैं और नियमित शिक्षक नाम मात्र के. बिहार सरकार ने नियमित शिक्षकों की बहाली पर रोक लगा रखी है और नियोजित शिक्षक को ही सारी जिम्मेवारी सौंपी गई है. यहां के नियोजित शिक्षकों की राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां श्रेष्ठतम रही है.

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने पत्र भेज दी जानकारी
जिसके जवाब में भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अवर सचिव एवं जन सूचना अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने पत्र भेजकर कहा कि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के दिशा- निर्देशों में नियोजित शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान करने का प्रावधान नहीं है.