Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो
08-Nov-2023 07:12 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिना शर्त माफी मांगने की बात कही। यह भी कहा कि उन्हें स्वेच्छा से त्यागपत्र दे देना चाहिए। अब अब "अगर, मगर" लगाकर सफाई देने से काम नहीं चलेगा। उनके शब्दों से बिहार शर्मसार हुआ है।
सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार 18साल से मुख्यमंत्री हैं और अब वाणी-विचार पर उनका नियंत्रण शिथिल पड़ गया है। पहले भी वे महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर चुके हैं। इस बार तो उन्होंने हद कर दी। सदन की गरिमा का भी ख्याल उन्होंने नहीं रखा। सदन में महिला सदस्य के साथ उन्होंने अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया जिसे सुनकर लोग भी हैरान हैं।
सुशील मोदी ने कहा कि वही मुख्यमंत्री के इस गलत बयान का बचाव करने के लिए डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को सामने आना पड़ गया। तेजस्वी यादव बतायें कि क्या उनके माता-पिता अपनी बेटियों और नाती-नातिन के साथ बैठकर नीतीश कुमार का "सेक्स एजुकेशन "वीडियो सुन सकते हैं?
सुशील मोदी ने कहा कि विधानमंडल का गरिमापूर्ण मंच न यौन-शिक्षा के लिए है, न मुख्यमंत्री इसके एक्सपर्ट हो सकते हैं। मुख्यमंत्री के बयान से आहत और अपमानित महिलाएँ अगले चुनाव में इसकी सजा सुनाएँगी, महिलाएं नीतीश कुमार को कभी माफ नहीं करेंगी।
दरअसल शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा और विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रजनन दर को लेकर अमर्यादित बयान मंगलवार को दिया जिसके बाद इस बयान की चर्चा देशभर में होने लगी। नीतीश कुमार के इस बयान को लेकर बीजेपी लगातार हमलावर है।