बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
04-Dec-2020 11:29 AM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI : सीतामढ़ी में शहीदों के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंची बिहार सरकार की मंत्री शीला मंडल ने बाबू वीर कुंवर सिंह पर विवादित बयान दिया है. शील मंडल ने शहीद रामफल मंडल के श्रद्धांजलि सभा के दौरान राजपूत समाज से आने वाले वीर कुंवर सिंह पर विवादित बयान दे दिया.
शीला मंडल ने कहा कि एक हाथ कट जाने पर राजपूतों के वीर कुंवर सिंह की इतनी वाह वाही हुई कि आज भी बच्चा बच्चा उनको जानता है, हर किताब में वीर कुंवर सिंह के बारे में बताया जाता है, लेकिन हमारे शहीद रामफल मंडल को कोई नहीं जानता. शीला मंडल ने आगे इसको जाति से जोड़ते हुए कहा कि रामफल मंडल शहीद हुए, अपनी जान की बलि दे दी लेकिन उनको इतना सम्मान नहीं मिला.
शीला मंडल ने कहा कि अति पिछड़ा जाति के गुणों को दबाया जाता था और दूसरे कुल के गुणों को बढ़ा चढ़ा कर दिखाया जाता था. रामफल मंडल के परिवार को देखकर दुख होता है, अगर ये दूसरे वर्ग से होते तो आज इनके भी बच्चे बड़े बड़े पदों पर होते और पदाधिकारी होते. आपको बता दें कि रामफल मंडल आजादी की लड़ाई में शहीद हो गए थे और उनका घर बाजपट्टी प्रखंड के मथुरापुर में है. 23 अगस्त 1943 को इन्हें ब्रिटिश सरकार द्वारा फांसी दे दिया गया था. इन पर 24 अगस्त 1942 को बाज़पट्टी चौक पर अंग्रेज सरकार के तत्कालीन सीतामढ़ी अनुमंडल अधिकारी हरदीप नारायण सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर राममूर्ति झा, हवलदार श्यामलाल सिंह और चपरासी दरबेशी सिंह को गड़ासा से काटकर हत्या करने का आरोप था.