हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
27-Jul-2021 11:21 AM
PATNA : बिहार में स्नातक की परीक्षा पास करने वाले छात्राओं को नीतीश सरकार प्रोत्साहन राशि देती है. लेकिन प्रोत्साहन राशि लंबे अरसे से बिहार में छात्राओं को नहीं मिल पा रही. इस बात का खुलासा आज बिहार विधानसभा के प्रश्नोत्तर काल में हुआ. दरअसल विधायकों ने इस मामले को जब सदन में उठाया तो शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने खुद स्वीकार किया कि कोरोना वायरस के कारण पिछले डेढ़ साल में प्रोत्साहन राशि उन छात्राओं को नहीं मिल पाई है, जिन्होंने स्नातक की परीक्षा पास की है.
सरकार के इस जवाब के बाद नेता प्रतिपक्ष भी सदन में उठ खड़े हुए. तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार यह कैसी योजना चला रही है, जिसके तहत छात्राओं को प्रोत्साहन राशि नहीं मिल पा रही. इसके बाद शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कई सालों के आठवें सत्र में रख दिए. शिक्षा मंत्री ने बताया कि हम लगातार इस योजना के तहत छात्राओं को प्रोत्साहन राशि दे रहे हैं. लेकिन कोरोना वायरस के कारण थोड़ी परेशानी जरूर हुई है.
शिक्षा मंत्री के जवाब के बाद काफी देर तक विधानसभा में विपक्षी सदस्य सरकार से सवाल पूछ रहे. तेजस्वी यादव ने सरकार पर आरोप लगाया कि केवल दिखावे के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार योजनाओं का संचालन करते हैं. जबकि हकीकत यह है कि प्रोत्साहन राशि छात्राओं को मुहैया नहीं कराई जा रही.