ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा

Home / news / NITISH KUMAR : CM नीतीश के स्थगित हुए 'प्रगति यात्रा' को लेकर...

NITISH KUMAR : CM नीतीश के स्थगित हुए 'प्रगति यात्रा' को लेकर नया डेटशीट जारी, इस दिन होगा मुजफ्फरपुर और वैशाली में कार्यक्रम

27-Dec-2024 01:37 PM

By First Bihar

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। आज शुक्रवार को मुजफ्फरपुर में उनकी यात्रा होनी थी। कल शनिवार को हाजीपुर में सीएम प्रगति यात्रा पर जाने वाले थे। लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण सात दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। इसे लेकर सीएम की प्रगति यात्रा का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। इसको लेकर सीएमओ से आधिकारिक जानकारी दी गयी। अब इस कार्यक्रम को लेकर नया डेट भी जारी कर दिया गया है। 


दरअसल, मंत्रिमंडल सचिवालय के तरफ से नई तारीख को लेकर डेट जारी किया गया है। इस लेटर में यह कहा गया है कि मुख्यमंत्री की प्रथम चरण अंतर्गत दिनांक-27.12.2024 को मुजफ्फरपुर तथा दिनांक-28.12.2024 को वैशाली में होने वाले 'प्रगति यात्रा' कार्यक्रम को संशोधित करते हुए द्वितीय चरण अंतर्गत निम्नप्रकार निर्धारित किया जाता है। 


इस पत्र के अनुसार सीएम के प्रगति यात्रा के तरह मुजफ्फरपुर का कार्यक्रम अब नए साल में 05 जनवरी  को किया जाएगा। इसके अलावा वैशाली का कार्यक्रम भी अब 06 जनवरी को किया जाएगा। इसके अलावा बाकी के कार्यक्रम पहले की तरह ही रहेंगे। उसके तारीखों में कोई चेंज नहीं किया गया है। लिहाजा सीएम बाकि जिलों में पहले की तरह की यात्रा करेंगे। 


नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का पहला चरण 23 दिसम्बर को पश्चिम चंपारण के बेतिया से शुरू हुआ था। यह चरण 28 दिसम्बर तक चलने वाला था। इस दौरान सीएम 27 दिसम्बर शुक्रवार को मुजफ्फरपुर के मुशहरी प्रखंड के नरौली पंचायत में विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने आने वाले थे। इसे लेकर मुजफ्फरपुर में पूरी तैयारी कर ली गयी थी। लेकिन अंत समय में मुख्यालय से जानकारी दी गयी कि सीएम की प्रगति यात्रा स्थगित कर दी गयी है। कैबिनेट विभाग के आदेश पर सभी विभागों की ओर से आयोजित होने वाले मनोरंजन के कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गयी है।


इधर, शनिवार को सीएम की प्रगति यात्रा का पहला चरण पूरा होने वाला था। वे वैशाली जाने वाले थे जहां विकास कार्यों की समीक्षा के साथ जीविका दीदियों के स्टॉल का निरीक्षण और दीदियों से संवाद की तैयारी की जा रही थी। इसके बाद अब मुजफ्फरपुर और वैशाली में प्रगति यात्रा नया शेड्यूल फिर से जारी किया गया।