ब्रेकिंग न्यूज़

Ration Card : सरकारी योजनाओं के फर्जी लाभार्थियों पर सख्त कार्रवाई, 1.86 लाख संदिग्धों को राशन कार्ड से हटाने का नोटिस SUCCESS STORY: अपमान और संघर्ष के बाद भी नहीं रुकी बिहार की बेटी, इतने हजार में खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, मिला एंटरप्रेन्योर अवार्ड Bihar News: बालिका गृह से रिहा युवती ने सोशल मीडिया पर लगाई सुरक्षा की गुहार, परिजनों से बताया जान का खतरा Bihar News: बालिका गृह से रिहा युवती ने सोशल मीडिया पर लगाई सुरक्षा की गुहार, परिजनों से बताया जान का खतरा Bihar Budget Session : बिहार में बिजली बिल बकाएदारों के लिए राहत, ऊर्जा मंत्री ने इन चीजों में दी बड़ी छूट Patna Crime News: पटना में बुजुर्ग व्यक्ति की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में सनसनी; CCTV फुटेज आया सामने Patna Crime News: पटना में बुजुर्ग व्यक्ति की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में सनसनी; CCTV फुटेज आया सामने Bihar News: महोदय...आप हमारे अंगरक्षक हैं, भाजपा विधायक की यह बात सुनकर विधानसभा में जमकर लगे ठहाके, हंसते हुए अध्यक्ष बोले- अंगरक्षक नहीं संरक्षक बोलिए... Bihar teachers : बिहार में शिक्षा सेवकों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस काम के लिए मिलेंगे 10-10 हजार रुपये आर्थिक सहायता SUCCESS STORY: कौन है बिहार के गौतम कुमार? बिहार के खाने को दिलाई ग्लोबल पहचान, पीएम मोदी तक पहुंची थाली

सात निश्चय से जुड़ी योजनाओं के लिए मेंटेनेंस पॉलिसी, अब नल-जल और गली-नाली की मॉनिटरिंग होगी

सात निश्चय से जुड़ी योजनाओं के लिए मेंटेनेंस पॉलिसी, अब नल-जल और गली-नाली की मॉनिटरिंग होगी

04-Dec-2020 08:17 AM

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान में जिन सात निश्चय की योजनाओं को लेकर विपक्ष के साथ-साथ अपनों ने भी नीतीश कुमार पर निशाना साधा उसकी गड़बड़ी दूर करने का संकेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों ही दे दिया था. अब नीतीश कुमार ने सात निश्चय की योजनाओं की समीक्षा की है. मुख्यमंत्री ने नल जल योजना और गली नाली योजना की मॉनिटरिंग के लिए सिस्टम बनाए जाने के साथ साथ तत्कालीन योजनाओं की मेंटेनेंस पॉलिसी पर भी काम करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हर घर नल का जल योजना के लिए मेंटेनेंस पॉलिसी बनाने के साथ-साथ इसकी लगातार मॉनिटरिंग का निर्देश समीक्षा बैठक के दौरान दिया है. नीतीश कुमार ने पेयजल आपूर्ति की समस्या के निर्धारण पर फोकस करने के लिए विभागों को दिशा निर्देश दिया है. इसके लिए उन्होंने 3 विभागों पंचायती राज विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग और पीएचडी के अधिकारियों और मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की है.

लगातार इस तरह की शिकायतें मिल रही थी कि सात निश्चय की योजनाओं में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी चल रही है. नल जल योजना में घटिया सामान का इस्तेमाल किया जा रहा है. साथ ही साथ गली और नाली योजना में भी कई तरह की गड़बड़ियां है. मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर कहा है कि मॉनिटरिंग के दौरान अगर गड़बड़ी पाई जाए तो तत्काल दोषियों पर एक्शन हो इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने शहरी इलाकों के साथ-साथ गांव में अब तक के योजना के लक्ष्य को लेकर भी जानकारी ली है. नगर विकास एवं आवास विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक शहरी इलाकों में 80 फ़ीसदी काम पूरा किया जा चुका है.