ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / फिर झारखंड जा रहे हैं नीतीश कुमार, हर चुनाव में मटियामेट हुआ पड़ोसी...

फिर झारखंड जा रहे हैं नीतीश कुमार, हर चुनाव में मटियामेट हुआ पड़ोसी राज्य में नीतीश मॉडल, फिर भी टूट नहीं रहा सियासी सपना

07-Sep-2019 10:04 AM

By 9

DESK: 15 साल पहले यानि 2004 की बात है जब झारखंड में जदयू के 6 विधायक हुआ करते थे. तब बिहार में नीतीश कुमार की सरकार नहीं थी. 2005 में जब मुख्यमंत्री बने तो झारखंड में नीतीश मॉडल चलाने की कोशिश की. इससे बाद झारखंड में जितने चुनाव हुए नीतीश मॉडल उतना ही मिट्टी में मिलता गया. आज एक बार फिर नीतीश कुमार अपने मॉडल को चुनावी मुद्दा बनाने रांची पहुंच रहे हैं. वे जदयू के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. नीतीश कुमार के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बिहार के कई मंत्री वहां कैंप कर रहे हैं. मंत्री रामसेवक सिंह से लेकर श्रवण कुमार वहीं है. पार्टी के कई नेताओं को पहले ही वहां भेज दिया गया है. झारखंड जदयू के नेताओं की मानें तो नीतीश कुमार कल अकेले चुनाव लड़ने का एलान कर सकते हैं. हालांकि इसके पीछे कारण ये है बीजेपी ने नीतीश और उनकी पार्टी का कोई नोटिस ही नहीं लिया है.